होम सी.आई.एस. के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने हिन्दी-इंग्लिश अखबार का किया धाराप्रवाह पाठन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 20, 2022 07:15 PM

सी.आई.एस. के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने हिन्दी-इंग्लिश अखबार का किया धाराप्रवाह पाठन

सी.आई.एस. के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने हिन्दी-इंग्लिश अखबार का किया धाराप्रवाह पाठन

सी.आई.एस. के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने हिन्दी-इंग्लिश अखबार का  किया धाराप्रवाह  पाठन

लखनऊ, 20 फरवरी। सिटी इण्टरनेशनल स्कूल (सी.आई.एस.), इन्दिरा नगर के 5 से 7 साल तक के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने कई गणमान्य हस्तियों, अभिभावकों व बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के समक्ष हिन्दी व अंग्रेजी के समाचार पत्रों का धाराप्रवाह पाठन कर अन्य छात्रों को भी अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौका था विद्यालय द्वारा आयोजित ‘रीडिंग रिवोल्यूशन’ समारोह का। समारोह के मुख्य अतिथि श्री आलोक  रंजन, आई.ए.एस.,पूर्व मुख्य सचिव, उ.प्र. ने छात्रों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं विद्यालय द्वारा छात्रों के व्यक्तित्व विकास के प्रयासों को सराहा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री योगेश कुमार, आई.ए.एस., उपायुक्त, मनरेगा, डा. अमिता वाजपेयी, निदेशक, आई.आई.एम., श्री जी.बी. पटनायक, आई.ए.एस., श्री मनोज राय, आई.ए.एस., श्री प्रमोद कुमार, निदेशक, गिरी इन्स्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेन्ट स्टडीज आदि ने भी नन्हें-मुन्हें छात्रों की हौसलाअफजाई की।कार्यक्रम की संयोजिका एवं सिटी इण्टरनेशनल स्कूल की निदेशिका डा. सुनीता गाँधी ने बताया कि छात्रों की पाठन क्षमता का विकास अल्फा पद्धति के माध्यम से किया गया है, जो बच्चों को तेज गति व आनंदमय तरीके से सीखने के लिए प्रेरित करती है। सिटी इण्टरनेशनल स्कूल की संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने कहा कि कम समय में ही सिटी इण्टरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया है। उन्होंने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)