होम सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल से अखिलेश यादव की बड़ी अपील- NDA के सहयोगी दल भी बीजेपी के षडयंत्र का पर्दाफाश करें

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 28, 2025 08:23 PM

सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल से अखिलेश यादव की बड़ी अपील- NDA के सहयोगी दल भी बीजेपी के षडयंत्र का पर्दाफाश करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने सभी विपक्षी दलों और यहाँ तक कि एनडीए (NDA) के सभी सहयोगी दलों जैसे सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल (एस) से ये अपील की है..

सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल से अखिलेश यादव की बड़ी अपील- NDA के सहयोगी दल भी बीजेपी के षडयंत्र का पर्दाफाश करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने सभी विपक्षी दलों और यहाँ तक कि एनडीए (NDA) के सभी सहयोगी दलों जैसे सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल (एस) से ये अपील की है कि वे एकजुट हों और बीजेपी के वोट काटने के महा-षडयंत्र का पर्दाफाश करें।

NDA सहयोगियों को चेतावनी

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एनडीए के सहयोगी दलों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा:

"जो दल बीजेपी को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले बीजेपी उन्हीं का खात्मा करेगी।"

उन्होंने कहा कि यह 'वोट काटने की महा-षडयंत्र' देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है जो "अंग्रेजों की गुलामी से भी खराब स्थिति में ले जाएगी।" उन्होंने अपील की कि "सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें।"

लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी और अधिकारों के हनन का डर

अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि आज वोट काटा जा रहा है, कल को:

"खेत, जमीन, मकान, राशन, जाति, आरक्षण से नाम काटा जाएगा फिर बात खातों और मध्यवर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी। ये समय जागने का है और एक-एक वोट बचाने का है।"

BLOs पर दबाव और प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया में अधिकारियों पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा:

  • अधिकारियों पर दबाव: ऐसी शिकायतें मिली हैं कि जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (इलेक्शन) एसडीएम (ईआरओ) और सुपरवाइजर द्वारा बीएलओ पर दबाव डालकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र को 'थर्ड आप्शन' में सबमिट कराया जा रहा है।
  • परिणाम: बीएलओ द्वारा फर्स्ट और सेकण्ड आप्शन के मानक को पूरा करने वाले मतदाताओं को थर्ड आप्शन में सबमिट कर देने से 9 दिसम्बर 2025 को मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) प्रकाशित होने पर कई करोड़ मतदाताओं को ईआरओ द्वारा नोटिसें भेजकर उनसे जांच के नाम पर दस्तावेज मांगे जाएंगे। ऐसे में ज्यादातर मतदाताओं के नाम 7 फरवरी 2026 की अंतिम मतदाता सूची में डिलीट (कटा) रहेगा।

अखिलेश की मांग: ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 3 माह आगे बढ़ाया जाए

अखिलेश यादव ने मांग की है कि गणना प्रपत्र भरने सम्बंधी तमाम दिक्कतों को देखते हुए 9 दिसम्बर 2025 को ड्राफ्ट रोल (मतदाता सूची) के प्रकाशन को 3 माह और आगे बढ़ाकर नए सिरे से नियमानुसार गणना प्रपत्र सबमिट कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि "बीजेपी और बीजेपी के संगी-साथी और बीजेपी सरकार की तिकड़ी व चुनाव आयोग के कुछ भ्रष्ट लोग पूरी चुनावी व्यवस्था का अपहरण कर रहे हैं। आइए हम सब मिलकर उन भाजपाइयों और उनके अपरिवारवादी संगी-साथियों की सरेआम लूट से देश को बचाये।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)