होम मायावती ने चला अखिलेश वाला दांव, विधानसभा चुनाव के लिए 10 छोटे दलों के साथ किया गठबंधन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2022 08:20 PM

मायावती ने चला अखिलेश वाला दांव, विधानसभा चुनाव के लिए 10 छोटे दलों के साथ किया गठबंधन

मायावती ने चला अखिलेश वाला दांव, विधानसभा चुनाव के लिए 10 छोटे दलों के साथ किया गठबंधन

मायावती ने चला अखिलेश वाला दांव, विधानसभा चुनाव के लिए 10 छोटे दलों के साथ किया गठबंधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल नए-नए समीकरण बनाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10 छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है। बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि बहन मायावती के विकासशील विचारों से प्रेरित होकर बसपा को 10 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है व सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने और कार्य करने का संकल्प लिया है। 

कौन-कौन से दल हैं शामिल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू के माध्यम से सतीश चंद्र मिश्रा ने छोटे दलों के साथ हुए गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन में बसपा के साथ इंडिया जनशक्ति पार्टी , पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, विश्व शांति पार्टी, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी, अखंड विकास भारत पार्टी, सर्वजन आवाज पार्टी, आधी आबादी पार्टी, जागरूक जनता पार्टी, सर्वजन सेवा पार्टी शामिल है।

बसपा महासचिव ने गठबंधन दलों के साथियों के साथ की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आप सभी के समर्थन व सहयोग से बसपा को और ऊर्जा व गति मिलेगी तथा हम सब मिलकर जनता के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में 5वीं बार बहन जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे, जिससे हमारा उत्तर प्रदेश पुनः प्रगति व समृद्धि के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़े।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)