होम क्या योगी से नाराज हैं और बदलना चाहते हैं सरकार? जानिए क्या बोली यूपी की जनता

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 17, 2021 10:10 PM

क्या योगी से नाराज हैं और बदलना चाहते हैं सरकार? जानिए क्या बोली यूपी की जनता

क्या योगी से नाराज हैं और बदलना चाहते हैं सरकार? जानिए क्या बोली यूपी की जनता

क्या योगी से नाराज हैं और बदलना चाहते हैं सरकार? जानिए क्या बोली यूपी की जनता

उत्तर प्रदेश के चुनावी मौसम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को लेकर सियासी टकराव थमता नहीं दिख रहा है. ये सारा बवाल यूपी पुलिस की SIT की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद शुरू हुआ है. वैसे इस चुनाव में योगी सरकार के कामकाज को भी जनता कसौटी पर कस रही है. इसलिए यूपी चुनाव पर सी-वोटर के डेली सर्वे में हमने ये जानने की कोशिश की कि जनता की नजर में योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड क्या है?

 

इस सर्वे में कुल 12 हजार 385 लोगों ने हिस्सा लिया है. हम 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक का डेटा आपको बताने जा रहे हैं, जिससे आपको जनता के मूड का एक अंदाजा होगा. सी-वोटर के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि -क्या योगी सरकार से नाराज हैं और बदलना चाहते हैं ?

 

17 दिसंबर को 48 फीसदी लोगों ने कहा कि वो योगी सरकार से नाराज हैं और उन्हें बदलना चाहते हैं. वहीं 27 फीसदी ने कहा है कि वो नाराज तो हैं, लेकिन उन्हें बदलना नहीं चाहते. इसके अलावा 25 फीसदी लोगों ने कहा कि न ही वो सीएम योगी से नाराज हैं और न ही उन्हें बदलना चाहते हैं.

 

कैसे बदला ट्रेंड

 

9 DEC- 15 DEC- 16 DEC 17 DEC

 

नाराज हैं बदलना चाहते हैं -
47% 47% 47% 48%

 

नाराज हैं बदलना नहीं चाहते हैं
30% 28% 28% 27%

 

न नाराज, न बदलना चाहते हैं
23% 25% 25% 25%

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)