होम उत्तर प्रदेश के लोग एक बार फिर विपक्षी गठबंधन को खारिज करेंगे: योगी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 26, 2021 09:45 PM

उत्तर प्रदेश के लोग एक बार फिर विपक्षी गठबंधन को खारिज करेंगे: योगी

उत्तर प्रदेश के लोग एक बार फिर विपक्षी गठबंधन को खारिज करेंगे: योगी

उत्तर प्रदेश के लोग एक बार फिर विपक्षी गठबंधन को खारिज करेंगे: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि 2017 में राज्य के लोगों ने विपक्षी गठबंधन को स्वीकार नहीं किया था और आने वाले चुनाव में भी स्वीकार नहीं करेंगे।

योगी ने यह टिप्पणी परोक्ष तौर पर राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा किये जाने वाले गठबंधन की ओर इशारा करते हुए की।

योगी ने यहां आंबेडकर रोड पर कालका गढ़ी चौक पर जन विश्वास यात्रा को संबोधित किया और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘कांवड़ यात्रा’ का विरोध करती है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका समर्थन करती है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनाव में 325 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि उनके शासन में समाज का कोई भी वर्ग पीछे नहीं रहा और सभी को सरकार के विकास कार्यों से लाभ हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भू-माफियाओं द्वारा हड़पी गई जमीन को उनकी सरकार में मुक्त कराया गया और शिक्षा माफिया पर भी शिकंजा कसा गया।

मुरादनगर कस्बे में रोडशो में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल हुए। इसमें बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह समेत अन्य नेता भी शामिल हुए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)