होम मामा साधु यादव पर भड़के तेज प्रताप, कहा- अगर अपनी माँ का दुध पिया है तो मैदान में आके करले दो-दो हाथ

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2021 09:25 PM

मामा साधु यादव पर भड़के तेज प्रताप, कहा- अगर अपनी माँ का दुध पिया है तो मैदान में आके करले दो-दो हाथ

मामा साधु यादव पर भड़के तेज प्रताप, कहा- अगर अपनी माँ का दुध पिया है तो मैदान में आके करले दो-दो हाथ

मामा साधु यादव पर भड़के तेज प्रताप, कहा- अगर अपनी माँ का दुध पिया है तो मैदान में आके करले दो-दो हाथ

बिहार में नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी को लेकर हाल में ही उनके मामा साधु यादव ने कुछ सवाल उठाए थे। सवालों के जरिए उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर निशाना साधा था। इसी को लेकर अब तेज प्रताप यादव ने साधु यादव पर पलटवार किया है। तेज प्रताप यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारी माँ-बहनों की इज़्ज़त को सरेआम बेइज़्ज़त करने वाले उस “कंस” को मेरा खुला निमंत्रण है कि अगर अपनी माँ का दुध पिया है तो मैदान में आके करले दो-दो हाथ। या अगर औकात है तो सामने में सीधा खड़ा होकर हीं दिखा दें!इसी के साथ तेज प्रताप ने लिखा कि हत्यारे साधु यादव का पुतला दहन छात्र जनशक्ति परिषद द्वारा किया गया। इससे पहले तेज प्रताप यादव ने एक भोजपुरी में ट्वीट किया जिसका मतलब है बिहार आते हैं आपका हम गर्दा उड़ा देंगे। तेज प्रताप यादव ने लिखा- रुकऽअ हम आऽवतानी बिहार तऽ गर्दा उड़ाऽव तानी तोहार..! बुढ़-बुजुर्ग बाड़ऽअ, तनिक औक़ात में रहल सिखऽ। पाजामा से बाहर आऽवल के कौनो ज़रूरत नईखे..! दूसरी ओर तेजस्वी और तेजप्रताप की बहन रोहिणी आचार्य ने भी मामा पर तंज कसा है। रोहिणी आचार्य ने मामा साधु यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्हें कंस बताया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)