होम PM मोदी से संसद जाकर मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम, सौंपी श्री कल्कि धाम निर्माण की प्रगति रिपोर्ट
कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार (12 दिसंबर, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए संसद भवन के प्रधानमंत्री कक्ष में पहुंचे, जहाँ उन्होंने पीएम मोदी को श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट दी।

यह मंदिर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बन रहा है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था।
मुलाकात के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा:
"भारतीय संसद के पीएम कक्ष में आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट और विश्व की प्रथम कल्कि कथा के प्रसाद और श्री कल्कि धाम का अंग-वस्त्रम भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।