होम गर्मी में सर्दी का एहसास, घने कोहरे की आगोश में रहा पूर्वी यूपी का यह जिला, मौसम विभाग बोला- बूंदाबादी के संकेत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 23, 2024 09:35 PM

गर्मी में सर्दी का एहसास, घने कोहरे की आगोश में रहा पूर्वी यूपी का यह जिला, मौसम विभाग बोला- बूंदाबादी के संकेत

गर्मी में सर्दी का एहसास, घने कोहरे की आगोश में रहा पूर्वी यूपी का यह जिला, मौसम विभाग बोला- बूंदाबादी के संकेत

गर्मी में सर्दी का एहसास, घने कोहरे की आगोश में रहा पूर्वी यूपी का यह जिला, मौसम विभाग बोला- बूंदाबादी के संकेत

पूर्वी यूपी यानी पूर्वांचल के जिले सिद्धार्थनगर में सोमवार को अजब-गजब मौसम रहा। सुबह लोग सोकर उठे तो जिला घने कोहरे की आगोश में था। कोहरा इतना घना था कि वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई।

सुबह 9:30 बजे के बाद सूरज के दर्शन हो सके। सितंबर महीने में कोहरे से लोगों में हैरानगी है। मौसम विभाग ने आज के कोहरे को पहाड़ की ओर से चलने वाली पश्चिमी हवा का कारण बताया है। साथ ही कहा है कि अगले दो दिनों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे पहले यही हालत शुक्रवार को इटावा में देखने को मिली थी। वहां भी अचानक घने कोहरे के बाद लोगों को ठंड का एहसास हुआ था।

सोमवार की सुबह जो भी सोकर उठा, वह कोहरा पड़ते देख हैरान रह गया। आबादी से दूर इलाकों में कोहरा और भी घना था, जिससे खासकर हाईवे पर वाहन चालकों को दिक्कत भी हुई। सुबह साढ़े नौ बजे सूरज निकला। इस दौरान सर्दी के मौसम जैसा अहसास हुआ। हालांकि, कोहरा छंटने के बाद सूरज निकलते ही आग उगलती गर्मी ने फिर परेशान किया।

लोग इसे लेकर इस बार सर्दी अधिक पड़ने का अनुमान लगा रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रत्यूष चौधरी ने कहा कि उन्होंने अभी तक गर्मी के महीने में इतना घना कोहरा नहीं देखा था। वहीं डॉ. अबरार हुसैन ने कहा कि अक्तूबर में कोहरा पड़े तो समझ में आता है। सितंबर में मौसम में इस तरह का बदलाव निश्चित रूप से हैरान करने वाला है।

राज्य कृषि मौसम विज्ञानी लखनऊ अतुल कुमार सिंह के अनुसार दिन में अधिक गर्मी और रात में पहाड़ की ओर से चलने वाली पश्चिमी हवा की वजह से अक्सर कोहरा पड़ने लगता है। अगले दो दिन बूंदाबादी की भी संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)