होम सी.एम.एस. के 36 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ 44 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 23, 2024 07:39 PM

सी.एम.एस. के 36 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ 44 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के 36 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ 44 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के 36 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ 44 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 23 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर के 36 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 1 करोड़ 44 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों में कुल चार लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2024 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. छात्रों को विज्ञान की उच्च शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में सारिया खान, अर्चिता सिंह, तान्या वर्मा, उत्कर्ष कनौजिया, अपूर्वा सिंह, सार्थक जैन, अमोध अनंत, अमन अग्रवाल, शुभांगी रावत, कोलानुवडा जयश्री, आयुषी गुप्ता, तोयष गुप्ता, रितिक शुक्ला, नौरा आस मोहम्मद खान, अन्वेषा बनर्जी, आर्यन खत्री, हर्षित श्रीवास्तव, मोहम्मद आतिफ अंसारी, श्रुति, प्रशस्ति श्रीवास्तव, श्रेयांस चतुर्वेदी, उज्जवल वर्मा, यथार्थ वर्मा, नीर अग्रवाल, वासवी सिंह, मैत्री मिश्रा, भाव अग्रवाल, हर्षवर्धन बिष्ट, याशी जैन, कृष्ण सिंह, प्रशस्ति वर्मा, प्रणव गुप्ता, अर्णव खरे, योगिता सिंह, राशी जौहरी एवं अनुकृति गोयल शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)