होम दिल्ली की सीएम आतिशी की कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, किसे क्या मिला?

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Sep 21, 2024 08:59 PM

दिल्ली की सीएम आतिशी की कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, किसे क्या मिला?

दिल्ली की सीएम आतिशी की कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, किसे क्या मिला?

दिल्ली की सीएम आतिशी की कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, किसे क्या मिला?

आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आतिशी कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं।

उनकी कैबिनेट में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। अब इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

आतिशी के पास ज्यादा विभाग

गौर करने वाली बात यह कि वित्त, सर्तकता और जल मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदार आतिशी ने खुद अपने पास रखी है। आतिशी के पास 1. लोक निर्माण विभाग, 2. बिजली, 3. शिक्षा, 4. उच्च शिक्षा, 5. प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, 6. जनसंपर्क विभाग, 7. राजस्व, 8. वित्त, 9. योजना, 10. सेवाएं, 11. सतर्कता, 12. जल, 13. कानून, न्याय और विधायी मामलों की जिम्मेदारी होगी। यही नहीं अन्य तमाम विभाग भी उनके पास होंगे जिसे किसी दूसरे मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है।

सौरभ और गोपाल राय को ये जिम्मेदारियां

सौरभ भारद्वाज को 1. शहरी विकास, 2. सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, 3. स्वास्थ्य, 4. उद्योग, 5. कला, संस्कृति और भाषा, 6. पर्यटन विभाग, 7. समाज कल्याण और 8. सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। गोपाल राय पर्यावरण अपने पास बरकरार रखने में सफल रहे हैं। गोपाल राय को 1. विकास, 2. सामान्य प्रशासन विभाग, 3. पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कैलाश गहलोत के पास गृह और परिवहन

वहीं कैलाश गहलोत के पास गृह जैसा महत्वपूर्ण विभाग रहेगा। वह परिवहन विभाग अपने पास बरकरार रखने में सफल रहे हैं। कैलाश गहलोत को 1. परिवहन, 2. प्रशासनिक सुधार, 3. सूचना एवं प्रौद्योगिकी, 4. गृह, 5. महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को ये जिम्मेदारियां

इमरान हुसैन को 1. खाद्य एवं आपूर्ति और राज्य चुनाव विभाग जबकि मुकेश अहलावत को 1. गुरुद्वारा चुनाव, 2. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, 3. भूमि एवं भवन, 4. श्रम और 5. रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं।

जनता से आतिशी की अपील

शपथ लेने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक दिन है क्योंकि केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। केजरीवाल ने हर व्यक्ति का दर्द समझा। उन्होंने लोगों के लिए मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया, सरकारी स्कूलों के छात्रों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का प्रावधान लाया। आतिशी ने कहा- दिल्ली के मतदाताओं से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनें ताकि राष्ट्रीय राजधानी में मुफ्त बिजली और पानी जैसी मुफ्त सेवाएं जारी रहें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)