होम राजद विधायक का दावा, कुछ दिनों में गिर जाएगी एनडीए सरकार

समाचारदेशप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Sep 12, 2024 09:16 PM

राजद विधायक का दावा, कुछ दिनों में गिर जाएगी एनडीए सरकार

राजद विधायक का दावा, कुछ दिनों में गिर जाएगी एनडीए सरकार

राजद विधायक का दावा, कुछ दिनों में गिर जाएगी एनडीए सरकार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के “केंद्र सरकार की एक टांग टूट चुकी” वाले बयान को राजद का साथ मिला है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि केंद्र में इस समय जो सरकार है, वह बहुत ही कमजोर है।

आईएएनएस से बातचीत में राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, “केंद्र में एक कमजोर सरकार चल रही है। कई सहयोगी दलों की मदद से भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई है। इनका नारा था 400 पार, लेकिन जनता ने उन्हें सिर्फ 240 सीटों पर ही समेट दिया। कई सीटों पर अगर बेईमानी नहीं होती तो भाजपा 200 सीटों के अंदर ही सिमटकर रह जाती।”

राजद विधायक ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, “उनका काम देश में जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाने का है। भाजपा का विरोध तो उनके सहयोगी दल भी कर रहे हैं। वह दिन दूर नहीं है, जब ये सरकार अल्पमत में आने के बाद गिर जाएगी। आपको बस थोड़ा सा इंतजार करना होगा, कुछ दिनों बाद ये सरकार भी गिर जाएगी।”

उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे के 20 सीट वाले बयान का जिक्र करते हुए आगे कहा, “जिस तरह से इन्होंने विपक्ष को परेशान किया और लुटेरों तथा भ्रष्टाचारियों को अपने दल में जगह दी है। किसी को मुख्यमंत्री बना कर रखा है तो किसी को मंत्री बनाया है। उससे साफ जाहिर है कि उनके खिलाफ इतने साक्ष्य हैं कि सही मायने में इनकी जगह जेल में होनी चाहिए थी।”

भाई वीरेंद्र ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, “जो शख्स अपनी पत्नी का नहीं हो सका, वह देश का नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री शादीशुदा हैं, लेकिन वह अपनी पत्नी को साथ नहीं रख सकते। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि जो शख्स अपने पत्नी का नहीं हो सकता है वो देश का कैसे हो सकता है। इस संदर्भ में मल्लिकार्जुन खरगे का बयान बिल्कुल सही है।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि गठबंधन वाले डरें नहीं। आज देश में पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं है। भाजपा की अपने बलबूते की सरकार नहीं है, जिसकी एक टांग टूट चुकी है। एक टांग टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू ने दी है, जबकि जेडी(यू) के नीतीश कुमार ने एक हाथ दिया है। उसके बल पर ही वह लोग चल रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)