होम आम आदमी पार्टी की दो सूची जारी, सभी 90 सीटों पर घोषित हुए उम्मीदवार

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Sep 12, 2024 08:42 PM

आम आदमी पार्टी की दो सूची जारी, सभी 90 सीटों पर घोषित हुए उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी की दो सूची जारी, सभी 90 सीटों पर घोषित हुए उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी की दो सूची जारी, सभी 90 सीटों पर घोषित हुए उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की छठी और सातवीं सूची जारी कर दी है। पार्टी सभी 90 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। पार्टी ने कालका से वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश गुर्जर, पंचकूला से प्रेम गर्ग को चुनावी मैदान में उतारा है।वहीं अंबाला सिटी से केतन शर्मा, मुलाना से गुरतेज सिंह, शाहाबाद से आशा पठानिया को उम्मीदवार बनाया गया है।पार्टी ने पिहोवा से गेहल सिंह संधू, गुहला से राकेश खानपुर, पानीपत सिटी से रीतू अरोड़ा, जींद से वजीर सिंह ढांडा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं फतेहाबाद से कमल बिसला, ऐलनाबाद से मनीष अरोड़ा, नलवा से उमेश शर्मा, लोहारू से गीता श्योराण, बाढ़ड़ा से राकेश चंदवास, दादरी से पूर्व जीएम धनराज कुंडू, बवानी खेड़ा से धर्मबीर कुंगड़, कोसली से सीए हिम्मत यादव, फरीदाबाद एनआईटी से रवि डागर, बड़खल से ओपी वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।जगाधरी से आदर्शपाल गुज्जर, नारनौंद से रणबीर सिंह लोहान और नूंह से राबिया किदवई को टिकट दिया गया है। पार्टी ने नारनौंद से उम्मीदवार बदल दिया है।
फतेहाबाद से आप उम्मीदवार
नाम - कमल बिसला
उम्र - 28 वर्ष
शिक्षा - पोस्ट ग्रेजुएट
राजनीतिक सफर - कमल बिसला छात्र राजनीति में आए। हिसार के डीएन कॉलेज में छात्र यूनियन के प्रधान रहे। करीब दो महीने पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।
टिकट मिलने का आधार
कमल बिसला काफी समय से भट्टू क्षेत्र में किसान व खेतीबाड़ी से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठा रहे थे। सेम की समस्या के समाधान के लिए भट्टू उप तहसील कार्यालय में कई दिनों तक धरना प्रदर्शन भी चला था, जिसका नेतृत्व कमल बिसला ने ही किया था। इसी के चलते टिकट मिली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)