होम झारखंड में परिवर्तन यात्रा से माहौल बनाने की तैयारी में बीजेपी, दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Sep 11, 2024 08:40 PM

झारखंड में परिवर्तन यात्रा से माहौल बनाने की तैयारी में बीजेपी, दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग

झारखंड में परिवर्तन यात्रा से माहौल बनाने की तैयारी में बीजेपी, दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग

झारखंड में परिवर्तन यात्रा से माहौल बनाने की तैयारी में बीजेपी, दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग

झारखंड चुनाव को लेकर बीजेपी मिशन मोड में काम कर रही है. बीजेपी इस बार झारखंड में कमल खिलाने के लिए जी-जान से जुट गई है. झारखंड की सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालेगी.

अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के जरिए इस यात्रा के तहत झारखंड की जनता तक पहुंचेगी. इस यात्रा में बीजेपी एक तरफ केंद्र सरकार के कामों को बताएगी तो दूसरी तरफ राज्य की हेमंत सरकार के करप्शन और नाकामियों के बारे में जनता को बताएगी. इसी सिलसिले में दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक हुई. इसमें 21 सितंबर से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा और पीएम मोदी के झारखंड दौरे को लेकर चर्चा हुई.

गृह मंत्री अमित शाह इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके अलावा तमाम बड़े नेता इसमें अलग-अलग समय और जगहों पर जुड़ेंगे. ये यात्रा 6 जगह से शुरू होगी और 10 से 11 दिन तक चलेगी. राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक में झारखंड के राजनीतिक हालात और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों की घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को शुरू करने और इसके लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने पर भी चर्चा की गई.

प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी झारखंड दौरे की तैयारियों की समीक्षा की गई. 15 सितंबर को पीएम झारखंड के जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगे. लगातार तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद प्रधानमंत्री का ये पहला झारखंड दौरा होगा. इस दौरे पर वो झारखंड की जनता को कई सौगात देंगे. साथ ही रोड शो और जनसभा के जरिए बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे.

जिताऊ नेताओं को इस शर्त पर पार्टी में लाने पर चर्चा

आज हुई बैठक में दूसरे दलों के मजबूत और जिताऊ नेताओं को भी पार्टी में लाने पर चर्चा हुई. साथ ही ये भी ध्यान रखने के लिए कहा गया है कि स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं के मन में कोई नाराजगी ना हो. बीएल संतोष के साथ हुई इस बैठक में झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, झारखंड बीजेपी प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी शामिल हुए. झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी भी मौजूद रहे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)