होम अन्तर विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र का श्रेष्ठ प्रदर्शन
अन्तर विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र का श्रेष्ठ प्रदर्शन
लखनऊ, 28 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र अरमान श्रीवास्तव ने अन्तर विद्यालय तैराकी प्रतियोगता में 2 ब्रॉन्ज़ मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन स्टडी हॉल स्कूल, गोमती नगर, लखनऊ के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड कम्यूनिकेशन श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के अन्तर्गत सी.एम.एस. छात्र ने 2 ब्रॉन्ज़ मेडल अर्जित कर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन होनहार तैराकी की उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।