होम सी.एम.एस. के पूर्व छात्र बोले, आज हम जो कुछ भी हैं उसमें सी.एम.एस. का बहुत बड़ा योगदान!

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 27, 2024 07:19 PM

सी.एम.एस. के पूर्व छात्र बोले, आज हम जो कुछ भी हैं उसमें सी.एम.एस. का बहुत बड़ा योगदान!

सी.एम.एस. के पूर्व छात्र बोले, आज हम जो कुछ भी हैं उसमें सी.एम.एस. का बहुत बड़ा योगदान!

सी.एम.एस. के पूर्व छात्र बोले, आज हम जो कुछ भी हैं उसमें सी.एम.एस. का बहुत बड़ा योगदान!

लखनऊ, 27 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में ऑनलाइन आयोजित ‘सी.एम.एस. एल्युमनाई इण्टरनेशनल मीट (अमेरिका एवं कनाडा चौप्टर)’ के अन्तर्गत अमेरिका एवं कनाडा में उच्च पदों पर आसीन विद्यालय के पूर्व छात्रों ने सी.एम.एस. के अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए एक स्वर से कहा कि आज हम जो कुछ भी हैं उसमें सी.एम.एस. का बहुत बड़ा योगदान है। सी.एम.एस. द्वारा प्रदान की गई सर्वाेत्कृष्ट शिक्षा व व्यक्तित्व विकास के प्रयासों ने हमें इस मुकाम पर पहुँचाया है। इस एल्युमनाई मीट में सी.एम.एस. के 25 से अधिक पूर्व छात्रों ने अपने सारगर्भित विचारों व अनुभवों से रूबरू कराया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रबंधक प्रो. गीता गाँधी किंगडन व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करायी। इस अवसर पर श्री प्रकाश गुप्तार्, आइ.एफ.एस., प्रथम महावाणिज्यदूत, यू.एस.ए., श्री ऋषि शुक्ला, सॉफ्टवेयर डेवलपर रेडमैन टेक्नोलॉजी एलएलसी, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्री गौरव शुक्ला, मेडिकल फिजिसिस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, यू.एस.ए., श्री मोक्ष सिंह, प्रोडक्ट मैनेजर सिनाकोर, यू.एस.ए., सुश्री ऋचा सिंह, प्रोग्राम मैनेजर गूगल, यू.एस.ए., श्री अभिनव कृष्ण, पार्टनर क्राफ्टर्स.वीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्री प्रवीण गुप्ता, इंजीनियरिंग निदेशक नाइकी इंक, यू.एस.ए., श्री रोहन खंडूजा, वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक अमेज़ॅन, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्री श्रीवत्स शुक्ला, क्वांटेटिव विश्लेषक सिटाडेल (हेज फंड), यू.एस.ए., सुश्री शेफाली, तकनीकी कार्यक्रम प्रबंधक अमेज़ॅन, यू.एस.ए., सुश्री प्राची जौहरी, वित्तीय विश्लेषक फ़ेच पेट इंश्योरेंस, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्री अमित माहेश्वरी, सीनियर डायरेक्टर एलटीमाइंडट्री, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्री प्रखर श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक ईवाई, कनाडा, श्री दीपांजन, प्रिंसिपल इंजीनियर वेस्ट मैनेजमेंट, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्री अक्षर सेठी, प्रौद्योगिकी जोखिम सलाहकार ईवाई, कनाडा, श्री स्वप्निल अवस्थी, निदेशक इन्फोटेक रिसर्च ग्रुप, कनाडा, श्री तुषार राय, उत्पाद डिजाइनर यूआरबीएन, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्री संजय गुप्ता, एसोसिएट जनरल मैनेजर एचसीएलटेक, यू.एस.ए., श्री प्रतीक त्रिपाठी, प्रिंसिपल डायरेक्टर टेक्नोलॉजी एलटीमाइंडट्री, यू.एस.ए. आदि ने प्रतिभाग किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)