होम डबल मर्डर से दहला शाहजहांपुर! छोटे भाई ने बड़े भाई और भतीजी को उतारा मौत के घाट, ये है कारण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 30, 2024 08:37 PM

डबल मर्डर से दहला शाहजहांपुर! छोटे भाई ने बड़े भाई और भतीजी को उतारा मौत के घाट, ये है कारण

डबल मर्डर से दहला शाहजहांपुर! छोटे भाई ने बड़े भाई और भतीजी को उतारा मौत के घाट, ये है कारण

डबल मर्डर से दहला शाहजहांपुर! छोटे भाई ने बड़े भाई और भतीजी को उतारा मौत के घाट, ये है कारण

यूपी में शाहजहांपुर जिले निगोही कस्बे में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात हुई। व्यापारिक विवाद में पिता और पुत्र ने लाइसेंसी बंदूक और तमंचे से अपने बड़े भाई और भतीजी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हत्यारोपी फरार हो गए। पांच दिन पहले भी दोनों में विवाद और मारपीट हुई थी। पुलिस ने पारिवारिक मामला मानकर ठोस कार्रवाई नहीं की थी, इस वजह से दूसरी बड़ी वारदात हो गई।शाहजहांपुर के निगोही कस्बे के आदर्श नगर में श्रीपाल और छोटा भाई सोहनलाल उर्फ गुडडे एक ही मकान में रहते हैं। कुछ समय पहले बंटवारा हुआ था। दोनों ही सरसों की पेराई कर तेल बेचने का व्यापार करते हैं। साथ ही दोनों के बीच बंटवारे के दौरान जरा सी जमीन का भी विवाद है। बताया जाता है कि ग्राहक तोड़ने को लेकर श्रीपाल का अपने छोटे भाई सोहनलाल से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। आपस में दोनों परिवारों की मारपीट हो गई थी।आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मंगलवार सुबह छोटा भाई सोहनलाल उर्फ गुड्डे अपने बेटे विशाल के साथ लाइसेंसी बंदूक और तमंचा लेकर पहुंचा। इसके बाद पिता पुत्र ने अपने सगे भाई श्रीपाल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इसी बीच अपने पिता को बचाने और श्रीपाल की बेटी सरस्वती की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी पिता पुत्र हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।नगर पंचायत कस्बे में हुई डबल मर्डर की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र की तलाश शुरू कर दी है। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)