होम अखिलेश यादव ने लोस में उठाया बेसमेंट में मौत का मामला, 1-1 करोड़ मुआवजा के लिए स्पीकर को पत्र

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 29, 2024 08:13 PM

अखिलेश यादव ने लोस में उठाया बेसमेंट में मौत का मामला, 1-1 करोड़ मुआवजा के लिए स्पीकर को पत्र

अखिलेश यादव ने लोस में उठाया बेसमेंट में मौत का मामला, 1-1 करोड़ मुआवजा के लिए स्पीकर को पत्र

अखिलेश यादव ने लोस में उठाया बेसमेंट में मौत का मामला, 1-1 करोड़ मुआवजा के लिए स्पीकर को पत्र

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उनसे दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में बारिश का पानी भरने की घटना में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने के लिए सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया।अखिलेश ने अपने पत्र में कहा कि इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के मन में डर पैदा हुआ है और उनके भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है।

सपा प्रमुख ने कहा, “मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप सरकार को मृतक छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने का निर्देश दें। साथ ही इस मामले में जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाए।” इससे पहले, यादव ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया था और घटना को दुखद बताते हुए जवाबदेही तय करने के लिए मामले की गहन जांच की मांग की थी। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अवैध इमारतों पर बुलडोजर चल रहा है। मैं जानना चाहता हूं कि क्या यहां भी बुलडोजर चलेगा।

भारी बारिश के बाद मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने पर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की शनिवार को मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने रविवार को कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्कल के मालिक और संयोजक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या व अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)