होम सी.यू.ई.टी. में हर्षिता ने 800 में से 800 अंक अर्जित कर बनाया कीर्तिमान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 29, 2024 07:19 PM

सी.यू.ई.टी. में हर्षिता ने 800 में से 800 अंक अर्जित कर बनाया कीर्तिमान

सी.यू.ई.टी. में हर्षिता ने 800 में से 800 अंक अर्जित कर बनाया कीर्तिमान

सी.यू.ई.टी. में हर्षिता ने 800 में से 800 अंक अर्जित कर बनाया कीर्तिमान

लखनऊ, 29 जुलाई। सिटी मान्टेसरी स्कूल की मेधावी छात्रा हर्षिता त्रिपाठी ने सी.यू.ई.टी. परीक्षा में 800 में से 800 अंक अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे देश मे बढ़ाया है तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. के 14 छात्रों ने 700 से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 133 छात्रों ने उच्च सफलता अर्जित की है जबकि 12 छात्रों ने अलग-अलग विषयों में शत-प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रो. किंगडन ने विद्यालय के शिक्षकों का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है।

            अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस की छात्रा हर्षिता त्रिपाठी ने इंग्लिश, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज एवं इकोनॉमिक्स में पूरे 800 अंक अर्थात 100 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। इसके अलावा, अन्वी श्रीवास्तव ने 800 में से 794 अंक, धवल गर्ग ने 783 अंक, वासु गर्ग ने 776 अंक, अर्चिता द्विवेदी ने 770 अंक, सौम्या शुक्ला ने 763 अंक, सुहानी सहगल ने 758 अंक, तवीषा कालाकोटि ने 757 अंक, शगुन सिंह ने 752 अंक, पलक सिंह ने 734 अंक, रिशिता जोशी ने 729 अंक, नंदिता अग्रवाल ने 716 अंक, आयुष राज ने 711 अंक एवं आरूषी रस्तोगी ने 700 अंक अर्जित विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण वातावरण को दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)