होम धोखाधड़ी में फंसी राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह, लखनऊ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2024 08:50 PM

धोखाधड़ी में फंसी राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह, लखनऊ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

धोखाधड़ी में फंसी राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह, लखनऊ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

धोखाधड़ी में फंसी राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह, लखनऊ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

प्रतापगढ़-कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह धोखाधड़ी और जालसाजी में फंस गई हैं। उनके खिलाफ लखनऊ के थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लखनऊ के हजरतगंज थाने में दा प्रॉपर्टीज की निदेशक और राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। आशुतोष ने भानवी पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में आशुतोष ने बताया कि वह भानवी की जगह पहले वह निदेशक हुआ करते थे। भानवी ने षड्यंत्र करके दबावा बनाया और कंपनी के निदेशक पद से उन्हें हटवा दिया।

आशुतोष सिंह का आरोप है कि कंपनी गठन के समय से वह शेयर धार हैं, उनके फर्जी हस्ताक्षर कर फ्रॉड करके कंपनी से हटाया गया है। इस संबंध में कानपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायत भी की जा चुकी है। आशुतोष का आरोप है कि भानवी सिंह ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आशुतोष सिंह की शिकायत पर राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में धारा 120इ 419, 420, 467, 468, 469, 471, 506 मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)