होम UP भाजपा में कयासों के बीच योगी आदित्यनाथ ने संभाली मिशन-10 की कमान, एक बात पर है जोर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 19, 2024 09:05 PM

UP भाजपा में कयासों के बीच योगी आदित्यनाथ ने संभाली मिशन-10 की कमान, एक बात पर है जोर

UP भाजपा में कयासों के बीच योगी आदित्यनाथ ने संभाली मिशन-10 की कमान, एक बात पर है जोर

UP भाजपा में कयासों के बीच योगी आदित्यनाथ ने संभाली मिशन-10 की कमान, एक बात पर है जोर

उत्तर प्रदेश भाजपा में कलह के कयास लग रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हाल ही में दिल्ली गए थे। इस दौरान जेपी नड्डा से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक से मुलाकात हुई थी।खासतौर पर यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले इन चर्चाओं ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने फ्रंटफुट पर खेलने के संकेत दिए हैं और उपचुनाव की तैयारियों की कमान संभाल ली है। गाजियाबाद, कुंदरकी, मिल्कीपुर समेत कई चर्चित सीटों पर उपचुनाव होना है। ऐसे में भाजपा चाहती है कि इन सीटों पर अच्छे प्रदर्शन से लोकसभा चुनाव की हार को पीछे छोड़ा जाए।अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सीएम योगी पहले ही सरकार और संगठन के पेच कसना चाहते हैं। ऐसा इसलिए कि मंत्री अपने इलाकों में जिम्मेदारी संभाल लें और संगठन भी सक्रिय हो जाए ताकि चुनाव के ऐलान के वक्त दबाव न रहे। सीएम योगी ने हाल ही में सभी 10 विधानसभा सीटों से जुड़े लोगों की मीटिंग भी बुलाई थी और प्रभारी तय किए गए थे। सीएम योगी ने मंत्रियों और नेताओं को संकेत दिया है कि वे लोगों की समस्याओं को सुनें और जनसंपर्क बढ़ाएं। खासतौर पर बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया जाए।बुधवार को इस बारे में मीटिंग हुई थी, जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक नहीं पहुंचे थे। दोनों नेता दिल्ली में थे। इसकी चर्चाएं भी खूब रहीं, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने चुप्पी साध रखी है और मिशन-10 पर जुट गए हैं। कयास इसलिए भी बढ़े थे क्योंकि भाजपा के संगठन के भी कई सीनियर नेता मौजूद नहीं थे। इस पर जब सवाल हुए तो भाजपा के नेताओं ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि अभी तो यह सरकार का ही काम है। चुनाव के ऐलान के बाद संगठन भी सक्रिय हो जाएगा। वहीं योगी आदित्यनाथ समर्थकों का कहना है कि सीएम चाहते हैं कि प्रदर्शन अच्छा रहे। इसके लिए वह निजी तौर पर बहुत मेहनत कर रहे हैं।यूपी में खराब नतीजों का सीधा असर सीएम योगी की छवि पर भी पड़ सकता है। इसलिए वह काफी सक्रिय हैं और चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव वाली हार की निराशा दूर की जाए। योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों की मीटिंग तब बुलाई, जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक दिन पहले ही कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है। यही नहीं इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी ऐसी ही पोस्ट शेयर की थी। खबर है कि योगी आदित्यनाथ की मीटिंग में सबसे ज्यादा चर्चा मिल्कीपुर विधानसभा की रही। इस सीट से अवधेश प्रसाद विधायक थे, जो अब फैजाबाद के सांसद हैं। अयोध्या वाली सीट से उनकी जीत ने भाजपा खेमे में चिंताएं बढ़ाई हैं। अब योगी चाहते हैं कि मिल्कीपुर में जीत से हालात बदले जाएं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)