होम योगी सरकार ने बढ़ाई छूट की डेट, यूपी में ये गाड़ियां खरीदने पर 5 हजार से एक लाख रुपए तक अनुदान
योगी सरकार ने बढ़ाई छूट की डेट, यूपी में ये गाड़ियां खरीदने पर 5 हजार से एक लाख रुपए तक अनुदान
योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलने वाली छूट अक्टूबर 2027 तक बढ़ा दी है । इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया गया है।उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को अनुदान देने की व्यवस्था है, जिससे लोगों का इसे लेने के प्रति रुझान बढ़ सके। यह अनुदान दोपहिया वाहन पर 5,000 रुपये और चार पहिया वाहन पर एक लाख रुपये है। अब तक इलेक्ट्रिक वाहन खरीद पर मिलने वाली छूट सिर्फ एक साल के लिए थी, जो अक्टूबर 2023 में समाप्त हो गई थी। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति-2022 में संसोधन को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी।इसके मुताबिक़ तीन पहिया वाहन पर राहत खत्म पर दी गई है। दोपहिया और चार पहिया वाहन के साथ सरकार तीन पहिया वाहनों पर भी 12,000 रुपये की छूट देती थी। सरकार ने इसकी अवधि न बढ़ाने का फैसला लिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।