होम तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने 9 गोल्ड मेडल समेत 13 पदक जीते

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 16, 2024 06:54 PM

तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने 9 गोल्ड मेडल समेत 13 पदक जीते

तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने 9 गोल्ड मेडल समेत 13 पदक जीते

तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने 9 गोल्ड मेडल समेत 13 पदक जीते

लखनऊ, 16 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने जोनल स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 9 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर मेडल एवं 3 ब्रांज मेडल समेत कुल 13 पदक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो.गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन होनहार तैराकों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्र कृष्ण दुबे एवं अथर्व शुक्ला ने तीन-तीन गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर आराध्य चतुर्वेदी ने दो गोल्ड मेडल एवं एक कांस्य पदक, शौर्य शेखावत ने एक गोल्ड, एक सिल्वर एवं एक ब्रांज मेडल जबकि आर्यन सिंह ने एक ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने सर्वाधिक 13 मेडल जीतकर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)