होम ऐक्‍शन में योगी सरकार, आईएएस देवीशरण सस्‍पेंड; इस काम में मनमानी का है आरोप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 16, 2024 08:24 PM

ऐक्‍शन में योगी सरकार, आईएएस देवीशरण सस्‍पेंड; इस काम में मनमानी का है आरोप

ऐक्‍शन में योगी सरकार, आईएएस देवीशरण सस्‍पेंड; इस काम में मनमानी का है आरोप

ऐक्‍शन में योगी सरकार, आईएएस देवीशरण सस्‍पेंड; इस काम में मनमानी का है आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति के तहत आईएएस देवीशरण उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें पिछले दिनों सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज के पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया गया था।उन पर अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे के मामले में मनमाने तरीके से आदेश देने का आरोप है।देवीशरण उपाध्याय को जुलाई 2022 में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती दी गई थी। उन पर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप है। अलीगढ़ जिला प्रशासन ने पट्टों को नियम विरुद्ध देने पर खारिज करने की संस्तुति की थी। यह मामला राजस्व परिषद में गया था। जिला प्रशासन की संस्तुति के बाद इन पट्टों को बहाल करने का आदेश पारित कर दिया गया।उन्नाव बस हादसे में यात्री कर अधिकारी निलंबितउधर, परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने उन्नाव बस दुर्घटना मामले में कार्रवाई करते हुए बाराबंकी के यात्री कर अधिकारी रविचन्द्र त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्हें परिवहन आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है। त्यागी ने 2022 में गोरखपुर में तैनाती के दौरान बस को चालान कर के जाने दिया था। बस का फिटनेस समाप्त होने के बावजूद उन्होंने उसे थाने में निरुद्ध नहीं किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)