होम इन कारों पर योगी सरकार ने माफ किया रोड टैक्स, 2 लाख तक होगी बचत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 11, 2024 11:33 PM

इन कारों पर योगी सरकार ने माफ किया रोड टैक्स, 2 लाख तक होगी बचत

इन कारों पर योगी सरकार ने माफ किया रोड टैक्स, 2 लाख तक होगी बचत

इन कारों पर योगी सरकार ने माफ किया रोड टैक्स, 2 लाख तक होगी बचत

यूपी के परिवहन विभाग ने इलेक्ट्रिकल वेहिकल (ईवी) की तरह ही हाइब्रिड ईवी पर भी करों में छूट दे दी है। इससे जहां वाहन खरीदारों को राहत मिलेगी, वहीं प्रदूषण में भी कमी आएगी। खरीदारों को 1.5 लाख से लेकर दो लाख तक की बचत होगी।

हाइब्रिड ईवी बैट्री डिस्चार्ज होने के बाद पेट्रोल से चलते हैं।

शासन ने ईवी के साथ ही हाइब्रिड ईवी, स्ट्रांग हाइब्रिड ईवी व प्लग-इन हाइब्रिड ईवी के साथ ही सीरीज हाइब्रिड ईवी और सीरीज पैरेलल हाइब्रिड ईवी पर भी करों में शत-प्रतिशत छूट का प्रावधान कर रखा है। फिलहाल विभाग ने विशुद्ध ईवी की तरह स्ट्रांग हाइब्रिड ईवी व प्लग-इन हाइब्रिड ईवी पर भी पंजीयन शुल्क में छूट की व्यवस्था लागू कर दी है।

इस संबंध में अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व) डॉ. विजय कुमार की तरफ से वरिष्ठ निदेशक (तकनीकी) एनआईसी लखनऊ को पत्र भेजा गया था। इसके आधार पर पोर्टल पर कर में छूट का प्रावधान कर दिया गया है। इस तरह यह छूट फेट टू की शर्तें पूरी करने वाले वाहनों पर होगी, जिनकी कीमतें 15 लाख तक हैं। प्लग-इन हाइब्रिड ईवी वह होते हैं, जिनकी बैट्री बिजली से चार्ज होती है और उसके डिस्चार्ज होने पर वाहन पेट्रोल पर चलेगा। स्ट्रांग हाइब्रिड ईवी वह होते हैं, जो 50 किलोमीटर तक पेट्रोल से चलेंगे और उसी दौरान बैट्री चार्ज होती रहेगी और आगे बैट्री के सहारे यात्रा की जा सकेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)