होम यूपी में खुला नौकरी का पिटारा, इस जिले में 14 जुलाई से शुरू हो रही है अग्निवीर भर्ती
यूपी में खुला नौकरी का पिटारा, इस जिले में 14 जुलाई से शुरू हो रही है अग्निवीर भर्ती
आगरा के सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 जुलाई से एक अगस्त तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के 12 जिलों आगरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी व मथुरा के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
रैली में इसी वर्ष अप्रैल में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास करने वाले युवा भाग लेंगे। इसमें करीब 15 हजार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। भर्ती तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में सेना भर्ती कार्यालय, आगरा के सभी 12 जिलों के अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर कार्यालय सहायक, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) श्रेणी के युवा शामिल होंगे।
दूसरे चरण में सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक की केंद्रीय श्रेणी के युवा आएंगे। तीसरा चरण सिपाही फार्मा की श्रेणी के लिए आयोजित होगा। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के उम्मीदवार सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक व सिपाही फार्मा श्रेणी के लिए आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे। इन सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दर्ज दिन और निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा कैंट में रिपोर्ट करना होगा।
सभी 12 जिलों के लिए भर्ती रैली का कार्यक्रम
जिले वार अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी का भर्ती कार्यक्रम
यूपी व उत्तराखंड के लिए सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक का भर्ती कार्यक्रम
यूपी और उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए सिपाही फार्मा की श्रेणी की भर्ती का कार्यक्रम
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।