होम एक्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, गैरहाजिर 17 चिकित्साधिकारी बर्खास्त

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 11, 2024 11:24 PM

एक्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, गैरहाजिर 17 चिकित्साधिकारी बर्खास्त

एक्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, गैरहाजिर 17 चिकित्साधिकारी बर्खास्त

एक्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, गैरहाजिर 17 चिकित्साधिकारी बर्खास्त

बिना सूचना ड्यूटी से लंबे समय तक गैरहाजिर रहने वाले विभिन्न जिलों के 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इन चिकित्साधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिए थे।

साथ ही तीन चिकित्साधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई भी की गई है। डिप्टी सीएम का कहना है कि चिकित्सकीय सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले किसी भी चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किए जाने के लिए सेवाओं में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को लंबे समय से चिकित्सकीय सेवाओं से गैरहाजिर रहने वाले 17 चिकित्सकों को ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देव, मथुरा के चिकित्साधिकारी डा. आनंद गोयल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सब सेंटर मोहनकोला, सिद्धार्थनगर की चिकित्साधिकारी डा. नेहा सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर बस्ती की चिकित्साधिकारी डा. निक्की, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमीन फरेंदा आजमगढ़ की चिकित्साधिकारी डा. ईशा सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा शामिल हैं।

इसके अलावा सिद्धार्थनगर की चिकित्साधिकारी डा. पारुल वर्मा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होलीपुरा, बाह आगरा की चिकित्साधिकारी डा. कृतिका, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहारन, आगरा की चिकित्साधिकारी डा. सुनाक्षी सेठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सब सेंटर बेतिया, सिद्धार्थनगर के चिकित्साधिकारी डा. रजनीश चौधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा, बलिया के चिकित्साधिकारी डा. राहुल कुमार, अधीन मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया डा. जैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी, जालौन के चिकित्साधिकारी डा. सत्येंद्र पुरवार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बमटापुर (बरनाहाल) को बर्खास्त किया गया है।

मैनपुरी की चिकित्साधिकारी डा. अंजली वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औछा, मैनपुरी की चिकित्साधिकारी डा. स्वाति कुशवाहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान, मिर्जापुर के चिकित्साधिकारी डा. अखलाक अहमद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा, बरेली की चिकित्साधिकारी डा. रूबी जायसवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना फिरोजाबाद की चिकित्साधिकारी डा. सरिता पांडेय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथौली जयसिंहपुर, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डा. मनीष मगन पर कार्रवाई की गई है।

तीन डॉक्टरों पर अनुशासनिक कार्रवाई
साथ ही तीन चिकित्सकों पर अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए हैं। इन चिकित्सकों की तैनाती से संबंधित मंडलीय अपर निदेशकों को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें जिला चिकित्सालय, झांसी के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. मुकुल मिश्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर, बाराबंकी में तैनान नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. माधवी सिंह एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, बरेली के अधीन डा. प्रमोद कुमार शर्मा शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)