होम अतीक के बेटों के बाद अब अधिवक्ता की खुली हिस्ट्रीशीट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 22, 2024 11:06 PM

अतीक के बेटों के बाद अब अधिवक्ता की खुली हिस्ट्रीशीट

अतीक के बेटों के बाद अब अधिवक्ता की खुली हिस्ट्रीशीट

अतीक के बेटों के बाद अब अधिवक्ता की खुली हिस्ट्रीशीट

अतीक अहमद के बेटों की हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब धूमनगंज पुलिस ने अतीक के अधिवक्ता खान सौलत हनीफ और शातिर अपराधी अरविंद भारतीया उर्फ भूरा की हिस्ट्रीशीट खोली है। भूरा रम्मन का पूरा का रहने वाला है।धूमनगंज पुलिस अतीक अहमद के करीबी रहे अधिवक्ता खान सौलत हनीफ की अपराधियों की तरह निगरानी करेगी।नैनी जेल में बंद खान हनीफ को बी श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर बनाया गया है। उसका हिस्ट्रीशीट नंबर 62-बी है। अन्य हिस्ट्रीशीटरों की तरह ही अब उसकी कड़ी निगरानी की जाएगी। साथ ही जेल से छूटने के बाद भी वह लगातार पुलिस की नजर में रहेगा। जमानत मिलने की स्थिति में भी उसे संबंधित थाने में जाकर हाजिरी देनी होगी और ऐसा नहीं करने पर पुलिस उसके घर पर जाकर सत्यापन करेगी। अधिवक्ता खान के खिलाफ कुल चार मुकदमे दर्ज हैं।उमेश पाल को अगवा करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, जबकि तीन अन्य का ट्रायल चल रहा है। उमेश पाल व उनके दो गनर की हत्या में भी खान हनीफ आरोपी है। उसके खिलाफ चार्जशीट भी लग चुकी है। पुलिस ने खान के घर से असलहा भी बरामद किया था। इससे पूर्व पुलिस ने अतीक के बेटे अली, उमर और अशरफ के साले जैद व सद्दाम की हिस्ट्रीशीट खोली थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)