होम पीएम मोदी समेत 144 प्रत्याशियों के लिए वोटर कल दबाएगा बटन, बूथ पर पहुंचने लगीं पोलिंग पार्टियां

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशधर्म-संसारअध्यात्मविविधयात्रा Alert Star Digital Team May 31, 2024 09:01 PM

पीएम मोदी समेत 144 प्रत्याशियों के लिए वोटर कल दबाएगा बटन, बूथ पर पहुंचने लगीं पोलिंग पार्टियां

पीएम मोदी समेत 144 प्रत्याशियों के लिए वोटर कल दबाएगा बटन, बूथ पर पहुंचने लगीं पोलिंग पार्टियां

पीएम मोदी समेत 144 प्रत्याशियों के लिए वोटर कल दबाएगा बटन, बूथ पर पहुंचने लगीं पोलिंग पार्टियां

लोकसभा चुनाव अपने अंतिम और सातवें चरण की वोटिंग के करीब पहुंच चुका है। इस चरण में यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल समेत 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।पोलिंग पार्टियां सुबह से ही अपने बूथों पर रवाना होने लगी हैं। कई बूथों पर पहुंच भी गई हैं। 13 लोकसभी सीटों साथ सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा। इस चरण में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) शामिल हैं। यह सीटें 11 जिलों में स्थित हैं।मोदी खुद वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और गंगा किनारे बसे इस प्राचीन आध्यात्मिक क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी को विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवार और कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय चुनौती दे रहे हैं। राय दो बार पहले भी प्रधानमंत्री मोदी को इस सीट पर चुनौती दे चुके हैं।वहीं, गोरखपुर संसदीय सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीधी प्रतिष्ठा से जुड़ा है, जहां से योगी लगातार पांच बार सांसद रह चुके हैं। अब तक दो उप चुनावों (1970 और 2018) समेत कुल 19 बार हुए चुनावों में गोरखपुर सीट पर योगी के अलावा चार बार उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ और एक बार गुरु महंत दिग्विजय नाथ सांसद रह चुके हैं। योगी गोरखपुर शहर के विधायक और प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं।सातवें चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दो घटक दलों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीट से रिंकी कौल चुनावी रण में हैं वहीं घोसी लोकसभा क्षेत्र में सुभासपा प्रमुख व उप्र के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर मुकाबले में हैं।निर्वाचन आयोग के अनुसार, सातवें चरण में 13 लोकसभा सीट पर कुल 2,50, 56877 मतदाता हैं जिसमें 1,33,10897 पुरुष, 1,17,44 922 महिला और 1058 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सोनभद्र जिले के दुद्धी विधानसभा (सुरक्षित) उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सोनभद्र जिले में दुद्धी (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से 2022 में चुने गये भाजपा विधायक राम दुलाल को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराए जाने से उनकी अयोग्यता के बाद यह सीट खाली हो गई थी।इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर (बलिया), माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (गाजीपुर), भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री काजल निषाद (गोरखपुर) भी चुनाव लड़ रहे हैं। अकेले बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी ने भी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)