होम गगनयान अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का सी.एम.एस. में हुआ भव्य स्वागत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 29, 2024 06:37 PM

गगनयान अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का सी.एम.एस. में हुआ भव्य स्वागत

गगनयान अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का सी.एम.एस. में हुआ भव्य स्वागत

गगनयान अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का  सी.एम.एस. में हुआ भव्य स्वागत

लखनऊ, 29 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्र एवं गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज एक बार फिर से अपने उस विद्यालय परिसर में पधारे जहाँ एक छात्र के रूप में उन्होंने अपने भावी जीवन के सपनों को संजोया । शुभांशु शुक्ला उन चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं जिन्हें गगनयान मिशन हेतु इसरो ने चयनित किया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन के मार्गदर्शन में सी.एम.एस. छात्रों व शिक्षकों ने बड़े स्नेह व गर्व से सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस में शुभांशु का हार्दिक स्वागत किया, जिन्होंने अपनी अतुलनीय उपलब्धि से न सिर्फ सी.एम.एस. का अपितु लखनऊ व पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की तत्कालीन प्रधानाचार्या श्रीमती गौरी खन्ना की उपस्थिति सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही। विद्यालय की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप व प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह ने भी शुभांशु का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

            इससे पहले, दीप प्रज्वलन के साथ सी.एम.एस. छात्र शुभांशु के स्वागत समारोह का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर शुभांशु ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए सी.एम.एस. की कक्षा से लेकर अन्तरिक्ष की कक्षा तक के यात्रा विवरण को वर्तमान छात्रों से साझा किया। शुभांशु को गगनयान मिशन हेतु रूस के यूरी गागरिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेन्टर में विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है एवं उनकी अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु 27 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘एस्ट्रोनॉट्स विंग्स’ सम्मान से नवाजा गया है।सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्र शुभांशु की अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि शुभांशु ने सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में एक और  कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रो. किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. अपने प्रत्येक छात्र की अन्तर्निहित क्षमताओं को निखारने व उनके सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)