होम महाराष्ट्र का अहमदनगर जिला बना अब अहिल्या नगर, तीसरे जिले का बदल गया नाम

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Mar 13, 2024 09:20 PM

महाराष्ट्र का अहमदनगर जिला बना अब अहिल्या नगर, तीसरे जिले का बदल गया नाम

महाराष्ट्र का अहमदनगर जिला बना अब अहिल्या नगर, तीसरे जिले का बदल गया नाम

महाराष्ट्र का अहमदनगर जिला बना अब अहिल्या नगर, तीसरे जिले का बदल गया नाम

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम अब बदल गया है। इसे जिले को अब अहिल्या नगर के नाम से जाना जाएगा। योद्धा रानी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर यह नामकरण किया गया है। नाम बदले का प्रस्ताव जिला प्रशासन की ओर से भेजा गया था, जिसे आज महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।अहमदनगर महाराष्ट्र का ऐसा तीसरा जिला है, जिसका नाम बदला गया है। इससे पहले उस्मानाबाद और औरंगाबाद का नाम भी बदला जा चुका है। अहिल्याबाई होलकर को मंदिरों के पुनरुद्धार के लिए भी जाना जाता है। काशी के विश्वनाथ मंदिर समेत देश के कई मशहूर मंदिरों का उन्होंने अपने दौर में निर्माण कराया था।जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव सीएम एकनाथ शिंदे ने ही बीते साल मई में रखा था। उन्होंने 18वीं सदी की रानी अहिल्याबाई होलकर की 298वीं जयंती के मौके पर यह ऐलान किया था। इस मौके पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। इसके अलावा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी थे। बता दें कि भाजपा की ओर से लगातार यह मांग की जा रही थी कि अहमदनगर का नाम बदला जाए। पार्टी की यह मांग तब से ही है, जब से औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदले गए थे। इससे पहले औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर रखा गया था और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा गया था।भाजपा विधायक गोपीचंद पाडलकर ने नाम बदलने को लेकर कहा था, 'अहमदनगर का नाम अहिल्या नगर होना चाहिए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने औरंगाबाद एवं उस्मानाबाद जिलों के नाम पहले ही बदल डाले हैं। ऐसे में अब हमारी यह मांग भी है कि अहमदनगर का नाम अहिल्यानगर रखा जाना चाहिए।' बता दें कि इस जिले के अलावा मुंबई के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले गए हैं। सरकार का कहना था कि इन स्टेशनों के नाम ब्रिटिश दौर में रखे गए थे। इसलिए इनके नामों को बदलना जरूरी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)