होम विधायकों की परेड चाहते थे चंपई, राज्यपाल ने 5 को ही बुलाया; झारखंड में हलचल तेज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 1, 2024 10:21 PM

विधायकों की परेड चाहते थे चंपई, राज्यपाल ने 5 को ही बुलाया; झारखंड में हलचल तेज

विधायकों की परेड चाहते थे चंपई, राज्यपाल ने 5 को ही बुलाया; झारखंड में हलचल तेज

विधायकों की परेड चाहते थे चंपई, राज्यपाल ने 5 को ही बुलाया; झारखंड में हलचल तेज

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और महागठबंधन विधायक दल के नेता चंंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को लेटर लिखकर सरकार बनाने का मौका दिए जाने की मांग की है। उन्होंने अपने पास 43 विधायकों का समर्थन बताते हुए राज्यपाल के सामने विधायकों की परेड कराने के लिए इजाजत मांगी है।

चंपई ने यह लेटर ऐसे समय पर लिखा है जब विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा चुकी है।

महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पत्र लिखकर 3 बजे राज भवन में मिलने का समय मांगा। राज्यपाल ने शाम 5:30 बजे मिलने का समय दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी 5 नेताओं को ही मुलाकात का मौका दिया है। चंपई ने विधायकों के साथ मिलकर बहुमत के प्रति आश्वस्त करने के लिए मांगा समय। उन्होंने कहा करीब 18 घंटे से राज्य में कोई सरकार अस्तित्व में नहीं और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चंपई ने कहा 47 विधायकों का समर्थन उन्हें प्राप्त है और 43 विधायकों ने हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र राज भवन को सौंपा है।

चंपई ने लिखा, 'वर्तमान में पिछले लगभग 18 घंटों से राज्य में कोई सरकार अस्तित्व में नहीं है। राज्य में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संवैधानिक प्रमुख होने के नाते हम सभी विधायकगण एवं राज्य की जनता आपसे उम्मीद करते हैं कि शीघ्र की आप एक लोकप्रिय सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त कर राज्य को भ्रम की स्थिति से बाहर निकालेंगे।'

एक तरफ जहां चपई सोरेन ने विधायकों के परेड कराने और सरकार गठन का मौका दिए जाने की मांग की है तो दूसरी तरफ विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की भी तैयारी चल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर नेतृत्व में विधायकों का दल हैदराबाद के लिए होगा रवाना। गौरतलब है कि जमीन घोटाले में घिरे हेमंत सोरेन ने बुधवार को गिरफ्तारी से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सोरेन के इस्तीफे से पहले चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। उन्होंने बुधवार रात ही राज्यपाल से मिलकर दावा पेश किया लेकिन फिलहाल उन्हें शपथ ग्रहण का न्योता नहीं मिला है। उधर, भाजपा ने महागठबंधन के पास बहुमत नहीं होने का दावा किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)