होम पूरी दिल्ली में अच्छी वाइब्रेशन होगी; सुंदरकांड का पाठ कर बोले अरविंद केजरीवाल
पूरी दिल्ली में अच्छी वाइब्रेशन होगी; सुंदरकांड का पाठ कर बोले अरविंद केजरीवाल
अयोध्या में राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में सुंदरकांड पाठ के आयोजन का आगाज किया है। मंगलवार को रोहिणी में खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्नी के साथ सुंदरकांड पाठ किया।
केजरीवाल ने कहा है कि इससे सबको सुख शांति मिलेगी और पूरी दिल्ली में अच्छी वाइब्रेशन होंगी।
अरविंद केजरीवाल ने रोहिणी में सुंदरकांड के पाठ के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'हमारा संकल्प है कि हर महीने पहले मंगलवार को दिल्ली में जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ करवाएंगे। इससे सबकी तरक्की होगी। सबको सुख-शांति मिलेगी। पूरी दिल्ली में अच्छी वाइब्रेशंस होंगी। हनुमान जी का आशीर्वाद मिलेगा। प्रभु श्रीराम जी का आशीर्वाद मिलेगा।' केजरीवाल ने सुंदरकांड में आए लोगों को से कहा, 'हनुमान जी आप सबकी मनोकामना पूरी करें। आप सबको खुश रखें। हमारी दिल्ली को खूब खुश रहेंगे। हमारे देश को खूब तरक्की दें।'
आम आदमी पार्टी ने एक दिन पहले ही इस पहल का ऐलान किया था। पार्टी का कहना है कि पहले विधानसभा स्तर पर सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की गई है। धीरे-धीरे इसे वार्ड और मंडल स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। दिल्ली के सरकार के मंत्री और 'आप' प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक, पार्षद और पदाधिकारी मिलकर करीब 2600 स्थानों पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कराएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।