होम राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए... दिग्विजय सिंह के भाई ने क्यों कही तवज्जो न देने वाली बात?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 31, 2023 10:31 PM

राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए... दिग्विजय सिंह के भाई ने क्यों कही तवज्जो न देने वाली बात?

राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए... दिग्विजय सिंह के भाई ने क्यों कही तवज्जो न देने वाली बात?

राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए... दिग्विजय सिंह के भाई ने क्यों कही तवज्जो न देने वाली बात?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को तवज्जो न देने की बात कही है। कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता न माना जाए।

उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं, इसके अलावा वो कुछ भी नहीं हैं।

लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता और सांसद हैं... और उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह शनिवार को मध्यप्रदेश के गुना में कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

इसके अलावा राहुल गांधी कुछ नहीं हैं...
संवाददाताओं ने जब उनसे पूछा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में बयान देते हैं, तो उनका चेहरा टीवी पर कम दिखाया जाता है, तो इसपर लक्ष्मण सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी एक सांसद हैं, वह (पार्टी के) अध्यक्ष नहीं हैं, और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा राहुल गांधी कुछ नहीं हैं।'

कही तवज्जो न देने वाली बात
लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा, 'आप लोगों (मीडिया) को राहुल गांधी को इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए और न ही हमें ऐसा करना चाहिए।' पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी केवल एक सांसद हैं और वह पार्टी के बाकी सांसदों के बराबर हैं।

राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए...
लक्ष्मण सिंह ने कहा, 'कोई जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से (बड़ा) बनता है। राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए, मैं भी नहीं मानता। वह एक साधारण सांसद हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें तवज्जो देते हैं या नहीं।' बता दें कि पिछले महीने हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चचौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेंची ने लक्ष्मण सिंह को 61,000 से अधिक मतों से हराया था। चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा नेतृत्व ने डॉक्टर मोहन यादव को एमपी का नया सीएम बनाया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)