होम ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट में सी.एम.एस. की कनिष्का मित्तल ‘सिटी टॉपर’

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 14, 2023 08:31 PM

ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट में सी.एम.एस. की कनिष्का मित्तल ‘सिटी टॉपर’

ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट में सी.एम.एस. की कनिष्का मित्तल ‘सिटी टॉपर’

ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट में सी.एम.एस. की कनिष्का मित्तल ‘सिटी टॉपर’

लखनऊ, 14 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेधावी छात्रा कनिष्का मित्तल ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित ‘ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट (एआईएलईटी)’ में सिटी टॉपर का खिताब अर्जित कर पूरे देश में लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कनिष्का ने ऑल इण्डिया 18वीं रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। सी.एम.एस. के सर्वाधिक 13 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष ए.आई.एल.ई.टी. में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सी.एम.एस. के इन आठ होनहार छात्रों में कनिष्का मित्तल, यशी किशोर, दिव्यांश सिंह, अभिनव रघवंशी, यश रावत, अनन्या राज सिंह, अंतरा शुक्ला, आयुषी राठौर, अर्चित यादव, हिमांशी वर्मा, आर्या उपाध्याय, समृद्धि वर्मा एवं देवल तिवारी शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। ए.आई.एल.ई.टी. में चयन के उपरान्त अब ये छात्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली एवं इससे सम्बद्ध कालेजों में बी.ए.एल.एल.बी. आनर्स कोर्स में एडमीशन लेकर अपने सपनों को साकार कर पायेंगे। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)