होम मुलेठी, अश्वगंधा के साथ 1 चम्मच शहद मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 10, 2023 09:09 PM

मुलेठी, अश्वगंधा के साथ 1 चम्मच शहद मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

मुलेठी, अश्वगंधा के साथ 1 चम्मच शहद मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

मुलेठी, अश्वगंधा के साथ 1 चम्मच शहद मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

प्राचीन भारतीय चिकित्सा या आयुर्वेद अभी भी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और विभिन्न बीमारियों और संक्रमणों के इलाज के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। पारंपरिक जड़ी-बूटियां स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होती हैं।

आज हम आपको मुलेठी, अश्वगंधा के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना कितना फायदेमंद साबित हो सकता है, उसके बारे में बताने वाले हैं।

मुलेठी के पोषक तत्व - मुलेठी में एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कब्ज से राहत देता है, गैस्ट्रिक और पेप्टिक अल्सर को रोकता है। यह प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने, बीमारियों और संक्रमणों को दूर रखने के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।

अश्वगंधा के पोषक तत्व - यह तनाव दूर करने, ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करता है। इसे "इंडियन जिनसेंग" और "विंटर चेरी" सहित कई अन्य नामों से भी जाना जाता है।

शहद के पोषक तत्व - शहद पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसमें जीवाणुरोधी गुण हैं। यह इंफेक्शियस डिजीज से बचाने में मदद करता है।

मुलेठी, अश्वगंधा और शहद साथ में खाने के फायदे

1- यह शरीर की सूजन को कम करने में मदद करती है।
2- कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।
3- कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए अश्वगंधा, मुलेठी और शहद का सेवन कर सकते हैं।
4- कमजोर आंखों की रोशनी को मजबूत करने में अश्वगंधा, शहद और मुलेठी के मिश्रण का सेवन करें।
5- अगर आप अनिद्रा से जूझ रहे हैं, तो इन तीनों का मिश्रण प्रभावी हो सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)