होम नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 20, 2023 07:47 PM

नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में  सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

लखनऊ, 20 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की कक्षा-2 की प्रतिभाशाली छात्रा प्रिशा श्रीवास्तव ने नोएडा में आयोजित ओपेन नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। चैम्पियनशिप का आयोजन ताईक्वाण्डो फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में किया गया, जिसमें देश भर के 5000 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस होनहार छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की इस  होनहार छात्रा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मेडल अर्जित कर आने वाले समय में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)