होम सी.एम.एस. छात्र रजत का हरियाणा पी.सी.एस. में चयन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 14, 2023 07:17 PM

सी.एम.एस. छात्र रजत का हरियाणा पी.सी.एस. में चयन

सी.एम.एस. छात्र रजत का हरियाणा पी.सी.एस. में चयन

सी.एम.एस. छात्र रजत का हरियाणा पी.सी.एस. में चयन

लखनऊ, 14 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर कैम्पस के छात्र रजत अवस्थी ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा (पी.सी.एस.) में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में रजत ने 58वीं रैंक अर्जित की है। रजत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी से मिले प्रेरणादायी विचारों व विद्यालय के शान्त व आध्यात्मिक वातावरण को दिया है। रजत ने शुरू से ही नर्सरी से सी.एम.एस. में प्राप्त की और सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर कैम्पस से 90 प्रतिशत से अधिक अंको के साथ आई.सी.एस.ई. की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की। एक अनौपचारिक वार्ता में रजत ने बताया कि सिविल सर्विस सदैव ही उनका सपना रहा है, जो कि अब साकार हो गया है। हालांकि उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक एवं इतिहास में यूजीसी नेट की परीक्षायें भी उत्तीर्ण की हैं। रजत ने बताया कि मेरे व्यक्तित्व विकास का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. को जाता है। वर्ल्ड पीस प्रेयर, वर्ल्ड पार्लियामेन्ट, डिबेट एवं ग्रुप डिस्कशन जैसे विद्यालय के प्रेरणादायी कार्यक्रमों ने मेरे आत्मविश्वास को सुदृढ़ किया। विद्यालय के वर्तमान छात्रों को सफलता का मूलमंत्री बताते हुए रजत ने कहा कि अपने लक्ष्य की ओर धैयपूर्वक सतत् प्रयासरत रहें।प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के छात्र आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस., जैसी अत्यन्त प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)