होम रोहित के तूफान में उड़ी अफगानिस्तान टीम, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 11, 2023 11:13 PM

रोहित के तूफान में उड़ी अफगानिस्तान टीम, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत

रोहित के तूफान में उड़ी अफगानिस्तान टीम, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत

रोहित के तूफान में उड़ी अफगानिस्तान टीम, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत ने बुधवार को अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदा। भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से धूल चटाई थी। में इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतने के बाद 273 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के तूफानी शतक के दम पर आसानी से विजयी परचम फहरा दिया। भारत ने 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर टारगेज चेज किया। रोहित ने 84 गेंदों में 16 चौकों और 5 छक्कों के जरिए 131 बनाए। उन्होंने ईशान किशन (47 गेंदों में 47, पांच चौके, दो सिक्स) के साथ पहले विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी की।

भारत को पहला झटका ईशान के रूप में 19वें ओवर में लगा। उन्हें राशिद खान ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। वहीं, राशिद ने 26वें ओवर में रोहित को बोल्ड किया। रोहित ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद, कोहली और श्रेसय अय्यर ने 68 रन की अटूट साझेदारी की। कोहली 56 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने 23 गेंदों में नाबाद 25 रन जुटाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का ठोका। इससे पहले, अफगानिस्तान ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्ला उमरजई के अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। शाहिदी ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। उमरजई ने 62 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 39 रन देकर चार विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने 43 रन देकर दो विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)