होम करवाचौथ पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग, शादीशुदा जिंदगी में बढ़ेगा प्यार

धर्म-संसारअध्यात्म Alert Star Digital Team Oct 23, 2021 11:37 PM

करवाचौथ पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग, शादीशुदा जिंदगी में बढ़ेगा प्यार

करवाचौथ पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग, शादीशुदा जिंदगी में बढ़ेगा प्यार

करवाचौथ पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग, शादीशुदा जिंदगी में बढ़ेगा प्यार

सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व करवाचौथ 24 अक्टूबर रविवार को आ रहा है। कहा जाता है कि इस उपवास को रखने से पति की उम्र लंबी होती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से पूर्व सरगी खाकर, दिन भर भूखी-प्यासी रहती हैं। रात में शिव जी एवं पार्वती की पूजा कर उनसे पति की सेहत, निरोगी और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करती हैं। तत्पश्चात, चंद्र दर्शन के पश्चात् पति के हाथों से जल पीकर अपना व्रत खोलती हैं।

हालांकि व्यवहारिक दृष्टि से देखें तो करवाचौथ का व्रत पति एवं बीवी के बीच उनके संबंधो को मधुर एवं मजबूत बनाने वाला पर्व है। पति की दीर्घायु की प्रार्थना करके निर्जल एवं निराहार रहना, महिला का उसके पति की तरफ समर्पण एवं शुभ कामना को दिखता है। साथ ही पति द्वारा पत्नी को करवाचौथ व्रत के दिन तोहफा लाकर देना, उसके प्रेम भाव को दिखता है। किन्तु शास्त्रों में इस व्रत को महिलाओं के लिए सौभाग्यवृद्धि का व्रत बताया गया है। ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस दिन सुहागिन महिलाएं बहुत साज श्रंगार करती हैं, किन्तु यदि महिलाएं इस दिन राशि के मुताबिक, कपड़े के रंग का चयन करेंगी, तो उनका दांपत्य जीवन और भी मधुर हो सकता है।

इस प्रकार राशि के मुताबिक रंग चुनकर करें कपड़ों का चयन:-
1- मेष राशि की महिलाएं लाल एवं गोल्डन रंग की साड़ी, लहंगा या सूट पहनकर पूजा करें।
2- वृष राशि की महिलाओं के लिए सिल्वर रंग उचित होगा।
3- अगर आपकी मिथुन राशि है तो आप हरा रंग पहन सकती हैं। ये आपके लिए बहुत शुभ होगा।
4- कर्क राशि की महिलाएं लाल रंग की साड़ी तथा रंग बिरंगी चूड़ियां पहनें। ईश्वर को सफेद बर्फी का भोग लगाएं।
5- सिंह राशि वाली महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी अथवा गोल्डन रंग के कपड़े पहनें। इससे आपके पति के मध्य प्यार हमेशा बना रहेगा।
6- यदि आपकी कन्या राशि है तो आप लाल, हरी अथवा गोल्डन साड़ी पहनें जिससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहे।
7- तुला राशि वाली महिलाएं लाल, गोल्डन अथवा सिल्वर रंग के कपड़े पहनें।
8- वृश्चिक राशि वाली महिलाएं लाल रंग सबसे उत्तम है। महरून या गोल्डन रंग का लहंगा, साड़ी या सूट पहनकर भी पूजा कर सकती हैं।
9- धनु राशि वाले आसमानी अथवा पीले रंग के कपड़े पहनें, ईश्वर आपकी पूजा अवश्य स्वीकार करेंगे।
10- मकर राशि वालों के लिए नीला रंग काफी शुभ है। नीले रंग की साड़ी या कोई अन्य कपड़े पहनकर उपासना करें।
11- कुंभ राशि वाली महिलाएं भी नीले रंग के कपड़े पहनें या सिल्वर रंग के कपड़े पहनें।
12- मीन राशि वाली महिलाएं पीले अथवा गोल्डन या दोनों रंग का मिला जुला कोई भी वस्त्र धारण करें। इससे आपकी प्रत्येक मुराद पूरी होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)