होम टी20 विश्व कप: महामुकाबले में एक दिन शेष

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 23, 2021 11:32 PM

टी20 विश्व कप: महामुकाबले में एक दिन शेष

टी20 विश्व कप: महामुकाबले में एक दिन शेष

टी20 विश्व कप: महामुकाबले में एक दिन शेष

टी20 विश्व कप में 24 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें पांच साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2016 विश्व कप में भिड़ंत हुई थी जिसमें भारत छह विकेट से जीता था। चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच हमेशा रोमांचक भिड़ंत होती है और टी20 विश्व कप में दोनों के बीच पहली भिड़ंत ही रोमांच के शिखर पर पहुंची थी तब भारत ने टाईब्रेकर के रूप में बॉल आउट में मैच 3-0 से जीता था।

2007: ग्रुप मैच में भारत की 3-0 से जीत
डरबन में हुए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम तीन विकेट हाथ में होने के बावजूद भारत के 141 के स्कोर को पार नहीं कर सकी। टाई ब्रेकर में पहले टी20 विश्व कप में सुपर ओवर की जगह बॉल आउट का नियम था।

इसमें गेंदबाज को स्टंप को हिट करना था। भारत के लिए हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और रॉबिन उथप्पा ने स्टंप हिट किया जबकि पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, उमर गुल और यासिर अराफात ने स्टंप मिस किया। भारत ने बॉल आउट 3-0 से जीता।

फाइनल 2007 : पांच रन से दी शिकस्त
गौतम गंभीर (75) और रोहित शर्मा (30*) की मदद से भारत ने 5 विकेट पर 157 रन बनाए। पाकिस्तान मिस्बाह की मदद से लक्ष्य की ओर बढ़ता नजर आ रहा था। अंतिम ओवर में पाकिस्तान को छह गेंदों पर 13 रन चाहिए थे।

नौ विकेट गिर चुके थे जोगिंदर शर्मा की पहली गेंद वाइड थी, अगली गेंद पर रन नहीं बना था लेकिन फिर मिस्बाह ने छक्का जड़ा दिया था। अब चार गेंदों पर छह रन की जरूरत थी।

दर्शक सांस रोककर मैच देख रहे थे, मिस्बाह ने स्कूप शॉट लगाया और शॉर्ट फाइन लेग पर श्रीसंत ने कैच पकड़कर भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। भारतीय टीम 5 रन से जीतने में सफल रही और धोनी की कप्तानी में भारत पहली बार में ही टी20 का बादशाह बन गया।

  • 2012 : सुपर 8 दौर : आठ विकेट से जीत

श्रीलंका में हुए टूर्नामेंट में भिड़ंत सुपर आठ दौर में हुई। यह एकतरफा मुकाबला रहा। पाकिस्तान की टीम 128 रन पर आउट हो गई थी। लक्ष्मीपति बालाजी ने तीन विकेट लिए थे। विराट कोहली की 61 गेंदों में 78 रन की पारी से भारत ने दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

  • सुपर 10 दौर 2014 : सात विकेट से हराया

ढाका में 2014 में हुए टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम का अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान पर दबदबा कायम रहा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 130 रन बनाए। भारतीय टीम ने नौ गेंदें शेष रहते तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

  • सुपर 10 दौर : 2016 भारत की छह विकेट से जीत

कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए मैच में बारिश की बाधा के बाद मैच 18 ओवरों का कर दिया गया। पाकिस्तान ने 118 रन बनाए। भारतीय टीम ने 23 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन रनमशीन कोहली ने 37 गेंदों पर नाबाद 55 रन की पारी खेलकर अकेले दम विपक्षी टीम को परास्त कर दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)