होम इण्डिया स्कूल रैंकिंग में सी.एम.एस. गोमती नगर उत्तर प्रदेश का नम्बर 1 स्कूल

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 29, 2021 07:22 PM

इण्डिया स्कूल रैंकिंग में सी.एम.एस. गोमती नगर उत्तर प्रदेश का नम्बर 1 स्कूल

इण्डिया स्कूल रैंकिंग में सी.एम.एस. गोमती नगर उत्तर प्रदेश का नम्बर 1 स्कूल

इण्डिया स्कूल रैंकिंग में सी.एम.एस. गोमती नगर उत्तर प्रदेश का नम्बर 1 स्कूल

लखनऊ, 29 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने एजुकेशन वर्ल्ड इण्डिया स्कूल रैंकिंग-2020-21 में उत्तर प्रदेश का नम्बर 1 स्कूल होने का गौरव प्राप्त किया है। देश भर के कुल 1928 टॉप ‘को-एड डे स्कूलों’ के आकलन में सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस ने विभिन्न मानकों पर कुल 1550 अंको में से सर्वाधिक 1267 अंक अर्जित कर सर्वश्रेष्ठ ‘को-एड डे स्कूल’ चुना गया है। देश भर के स्कूलों की यह रैंकिंग शैक्षिक पत्रिका ‘एजूकेशन वर्ल्ड’ के नवम्बर अंक में प्रकाशित की गई है। इसके अलावा, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को  11वीं रैंक, सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस को 13वीं रैंक एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) को 14वीं रैंक हासिल हुई है।

      इस प्रकार, सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस ने देश के टॉप 1928 ‘को-एड स्कूलों’ में उत्तर प्रदेश में प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर 33वाँ स्थान अर्जित किया है अर्थात इस विद्यालय ने देश के मात्र 1.7 प्रतिशत टॉप ‘को-एड स्कूलों’ में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।यह रैंकिंग स्टेकहोल्डर्स के विचारों एवं दिल्ली की प्रतिष्ठित मार्केट रिसर्च एवं ओपिनियन पोल कम्पनी ‘सी-फोर’ के सर्वेक्षण पर आधारित है।इस वर्ष, देश भर के टॉप स्कूलों को 14 मानकों पर आंका गया, जिनमें ऐकेडमिक रेप्यूटेशन, कम्पीटेन्स ऑफ फैकल्टी, करीकुलम एण्ड पेडागॉजी, लीडरशिप मैनेजमेन्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कम्युनिटी सर्विस, ऑनलाइन एजूकेशन आदि प्रमुख हैं। इस वर्ष के सर्वेक्षण में देश भर के शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े 11,000 से अधिक लोगों, जिनमें अभिभावक, शिक्षक, प्रधानाचार्य, शिक्षाविद् व सीनियर छात्र आदि शामिल हैं, के साक्षात्कार के उपरान्त उनके विचारों को सर्वेक्षण में समाहित किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)