होम Shahjahanpur मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरूण सागर ने नेव टेक्निकल इंस्टिट्यूट में रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम का किया शुभारंभ

समाचारखेलप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशयूथकरियर Alert Star Digital Team Oct 31, 2025 01:09 PM

Shahjahanpur मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरूण सागर ने नेव टेक्निकल इंस्टिट्यूट में रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम का किया शुभारंभ

सांसद ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र को सर्वप्रथम रखा। लेकिन दूसरी सरकारों ने उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को गंभीरता से नही लिया

Shahjahanpur मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरूण सागर ने नेव टेक्निकल इंस्टिट्यूट में रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर | लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई भाई पटेल की 150वीं जयंति को लेकर अलग अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। एनटीआई स्कूल में रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर ने पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र को सर्वप्रथम रखा। लेकिन दूसरी सरकारे उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को गंभीरता से नही लिया, लेकिन 2014 के बाद से भाजपा सरकार ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को गंभीरता से लेकर जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। 

सांसद ने कहा कि लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाता है। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर देश भर में जगह जगह ‘रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अपनी बेहतरीन नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमताओं के लिए भी जाने जाते थे। पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल को भारत का बिस्मार्क भी कहा जाता है। रन फॉर यूनिटी का आयोजन हमें भारत की एकता और अखंडता की महत्वपूर्ण सीख देता है। यह आयोजन हम सबको अपने देश की विविधता में एकता का महत्व समझाता है। इस दौड़ में सम्मिलित होकर सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार कई योजनाएं शुरू की हैं। जिनमें बैंकिंग और बीमा से संबंधित योजनाएँ जैसे जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना शामिल हैं। इनके अलावा, मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएम स्वनिधि (सड़क विक्रेताओं के लिए) और ग्रामीण विकास के लिए मनरेगा जैसी योजनाएँ भी चल रही हैं। छात्र और महिलाओं के लिए भी विभिन्न छात्रवृत्तियाँ और सशक्तिकरण योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)