होम सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद अरूण सागर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

समाचारखेलप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 31, 2025 12:10 AM

सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद अरूण सागर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

सांसद बोले-खेल प्रतियोगिताओं से भी सरकार खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल बनवाएगी

सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद अरूण सागर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

शाहजहांपुर |  पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर रेती रोड स्थित डाक्टर सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे जिला स्तरीय हॉकी जूनियर बालिका वर्ग एवं एथलेटिक्स जूनियर बालक व बालिका वर्ग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनको संबोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सांसद ने संबोधित करते हुए सरकार द्वारा खेल को लेकर उठाए गए महत्वपूर्ण योजवाओ की जानकारी दी। 

सांसद अरुण सागर ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने खेल प्रतियोगिताओं को काफी महत्व दिया है। पिछले काफी समय से खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोचा है। इसलिए उन्होंने खेलो इंडिया महोत्सव शुरू किया था। उसके अंतर्गत काफी खेल प्रतियोगिताएं की गई है। यहां तक कि जो खिलाड़ी खेल में रूची रखते हैं वह अपनी उसी क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं तो सरकार उनका पूरा साथ देगी। सरकार उनको जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगी। जिससे गांव देहात में दबी प्रतिभा को एक अच्छा मंच दिया जा सके। उन्होने कहा कि शिक्षा को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार खास ध्यान दे रही है ।शिक्षा के साथ साथ खेल भी बहुत जरूरी है। क्योंकि खेल प्रतियोगिताएं होने से हमारा शरीर भी काफी एक्टिव होता है। 

इस दौरान कार्यक्रम संचालक अजय पाल वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेन्द्र बमनिया, भाजपा महानगर मंत्री  अभिषेक यादव, रमेश पाल, समाजसेवी कुमार सागर  आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)