होम मुख्य अतिथि सांसद अरूण सागर नेक्स्ट जेन जीएसटी कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी और सीएम योगी ने हमेशा देशवासियों के हित मे काम किया,सभी वर्गो को मिलेगा इसका लाभ

समाचारदेशअर्थ व बाजारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Oct 5, 2025 04:39 PM

मुख्य अतिथि सांसद अरूण सागर नेक्स्ट जेन जीएसटी कार्यक्रम में बोले "पीएम मोदी और सीएम योगी ने हमेशा देशवासियों के हित मे काम किया,सभी वर्गो को मिलेगा इसका लाभ

मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में आए व्यापारियों से संवाद किया और उनको नेक्स्ट जेन जीएसटी के फायदे बताए

मुख्य अतिथि सांसद अरूण सागर नेक्स्ट जेन जीएसटी कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी और सीएम योगी ने हमेशा देशवासियों के हित मे काम किया,सभी वर्गो को मिलेगा इसका लाभ

शाहजहांपुर - सरकार ने देश वासियों को जीएसटी के कई स्लैब खत्म कर बड़ी राहत दी है। इसका लाभ व्यापारियों से लेकर किसान और हर वर्ग को हो रहा है। ऐसे में ददरौल विधानसभा क्षेत्र के कांट ब्लाक सभागार में नेक्स्ट जेन जीएसटी कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में आए व्यापारियों से संवाद किया और उनको नेक्स्ट जेन जीएसटी के फायदे बताए ।उन्होंने अपील की है कि सभी लोग स्वदेशी और स्थानीय उत्पादो को प्राथमिकता दें। 

सांसद अरुण सागर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा देशवासियों के हित मे काम किया है। प्रधानमंत्री ने गिफ्ट के रूप में जीएसटी के कई स्लैब खत्म किए थे। जिससे व्यापारियों ही नही बल्कि देश के हर नागरिक को उसका लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि Next Gen GST से व्यापारी, किसान, गरीब और मध्यम वर्ग सभी को सीधा लाभ मिलेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी, कर प्रक्रिया सरल होगी, और महंगाई पर नियंत्रण भी सुनिश्चित होगा। यह केवल एक कर सुधार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और मजबूत कदम है। इसके लिए सांसद ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक को बड़ी बचत होने जा रही है। देश के प्रधानमंत्री की कोशिश है कि देश के आम नागरिकों को मजबूत बनाया जाए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को वे सभी आगे ले जा सकें। उन्होंने कहा कि जीएसटी से विनिर्माताओं और व्यापारियों को लाभ मिला, जिससे वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आई। विनिर्माण लागत कम होने के कारण कुछ उत्पाद जैसे कार, FMCG और अन्य वस्तुएं सस्ती होंगी। उन्होने कहा कि इससे सरकार को भी लाभ होगा। जीएसटी सेवाओं के जरिए सरकार को अधिक रेवन्यू प्राप्त होने की ज्यादा संभावना है। क्योकि इससे टेक्स आधार व्यापक होगा और कर अनुपालन भी बढ़ेगा। सांसद ने कहा कि पीएम ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है। यही वजह है कि आज देश का नागरिक खुशहाल है। किसान की आय बढ़ी है। देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने नेक्स्ट जेन जीएसटी के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है। कार्यक्रम में जरूर विधायक अरविंद सिंह महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता एवं ब्लाक प्रमुख सहित अन्य नेता, पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए |

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)