होम सांसद अरुण सागर ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का मदनापुर,कटरा CHC पर शुभारंभ के साथ किया वृक्षारोपण

समाचारदेशविदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशबिहारदिल्लीउत्तराखंडराजस्थानमध्य-प्रदेशझारखण्ड Sanjeev Kumar Saxena Sep 17, 2025 09:09 PM

सांसद अरुण सागर ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर "स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार" कार्यक्रम का मदनापुर,कटरा CHC पर शुभारंभ के साथ किया वृक्षारोपण

सांसद ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधान मंत्री बने हैं तब से देश ने अलग अलग क्षेत्रों में कीर्तीमान रचे हैं। भारत आर्थिक और विकास के रूप में काफी मजबूत हुआ है

सांसद अरुण सागर ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का मदनापुर,कटरा CHC पर शुभारंभ के साथ किया वृक्षारोपण

शाहजहांपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरे देश मे हर्षोल्लास के साथ 75वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। शाहजहांपुर में अलग अलग कार्यक्रम किए गए। यहां कटरा सीएचसी और मदनापुर सीएचसी पर सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद अरुण सागर ने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर फीता काटकर शुभारंभ किया। उसके बाद वहां लगाए गए स्वास्थ शिविर का निरीक्षण कर सांसद ने वृक्षारोपण कर भी किया। 

सांसद अरूण सागर ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में 1,00,000 स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन पर जोर दिया जाएगा। इन शिविरों को विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी खास जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया जाएगा, जिससे पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और समग्र पारिवारिक कल्याण को बढ़ावा मिलेगा। ये अभियान महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में कुपोषण को दूर करना है। सांसद ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधान मंत्री बने हैं तब से देश ने अलग अलग क्षेत्रों में कीर्तीमान रचे हैं। भारत आर्थिक और विकास के रूप में काफी मजबूत हुआ है। आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने बहुत प्रयास किया जो अब भारत आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर हो चुका है। उन्होंने कहा कि दुश्मन ने जब भी आंख दिखाई तो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने उसको मूंह तोड़ जवाब दिया है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरी दुनिया में लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, कौशल किशोर यादव, गोविंद गुप्ता, बलदेव सिंह, वीरपाल सागर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)