होम पूर्व मंत्री सुरेश राणा के साथ भाजपा सांसद अरुण सागर ने करगिल विजय दिवस पर शहीद के परिवार को किया सम्मानित
पार्टी के जिला कार्यालय और तिलहर के द रेनेसा एकेडमी में कारगिल विजय दिवस मनाया गया
Shahjahanpur पूर्व मंत्री सुरेश राणा को शाहजहांपुर का जिला प्रभारी बनाया गया है। विजय कारगिल दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री शाहजहांपुर पहुंचे ।यहां उन्होंने भाजपा सांसद अरुण सागर के साथ पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यालय में कारगिल युद्ध में बलिदान देने वाले अमर शहीद रमेश चंद्र की पत्नी सुनीता सिंह व जनपद में अन्य शहीद सैनिकों के परिवार को बुलाया गया। जहां सांसद और पूर्व मंत्री ने मिलकर उनको सम्मानित किया ।उसके बाद सांसद ने कार्यालय में आए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उसके बाद तिलहर के द रेनेसा एकेडमी में भी कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद सैनिकों के परिवार को सम्मानित किया ।
सांसद ने संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और 1999 कारगिल वॉर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है। कारगिल युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों ने जिस साहस और पराक्रम का परिचय पूरी दुनिया को दिया था उससे आज भी हर हिंदुस्तानी का सीना फख्र से चौड़ा होता है। यह युद्ध भारत के सैन्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए लड़ने वाले सैनिकों की बहादुरी और वीरता का प्रमाण था। उन्होने कहा कि पाकिस्तानी सेना इस युद्ध में हिंदुस्तान की सीमा के काफी करीब आ गई थी, लेकिन हमारे जवानों ने खतरनाक चोटियों पर चढ़कर भारी गोलीबारी के बीच दुश्मन का सफाया किया। भारतीय वायु सेना ने दुश्मन को खदेड़ने के लिए हवाई हमले करते हुए महत्वपूर्ण हवाई सहायता प्रदान की। कारगिल युद्ध ने भारतीय सशस्त्र बलों और पूरे देश की अदम्य भावना और एकता का प्रदर्शन किया। सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान बहुत बड़े थे, जिनमें से कई ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कारगिल विजय दिवस हमारे सैनिकों की बहादुरी और बलिदान की याद दिलाता है। यह उन नायकों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने देश के लिए निस्वार्थ भाव से लड़ाई लड़ी। सांसद ने कहा कि जब से देश का बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में आई है। तब से पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। भारत विश्व गुरू बनने की ओर है। उन्होंने कहा कि भारत इस समय मजबूत हाथों में है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।