होम अल्पसंख्यक प्रबुद्ध सम्मेलन मे बोले भाजपा सांसद अरुण सागर, नये वक्फ कानून से गरीब मुस्लिमों को होगा सीधा लाभ

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team May 4, 2025 08:03 PM

अल्पसंख्यक प्रबुद्ध सम्मेलन मे बोले भाजपा सांसद अरुण सागर, नये वक्फ कानून से गरीब मुस्लिमों को होगा सीधा लाभ

तिलहर विकासखंड सभागार में सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी संतोष सिंह ने नये वक्फ कानून पर की चर्चा

अल्पसंख्यक प्रबुद्ध सम्मेलन मे बोले भाजपा सांसद अरुण सागर, नये वक्फ कानून से गरीब मुस्लिमों को होगा सीधा लाभ

भाजपा ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत तिलहर विधानसभा के विकासखंड सभागार में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा सांसद अरुण सागर ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी एमएलसी संतोष सिंह के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल अल्पसंख्यक प्रबुद्ध सम्मेलन मे आए पदाधिकारियों को संबोधित कर वक्फ बिल सुधार को लेकर चर्चा की। इस दौरान सभी ने सांसद और एमएलसी संतोष सिंह का फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सांसद ने कहा कि देश के पीएम के नेतृत्व में देश में लागू नया वक्फ कानून वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा करेगा। 

 

सांसद अरुण सागर ने कहा कि भारत में करीब छह लाख एकड़ वक्फ संपत्ति है। इसका मूल्य अनुमानतः दो लाख करोड़ रुपये से अधिक है। ये संपत्ति मुस्लिम समुदाए की शिक्षा, चिकित्सा अनाथालयों और धर्मार्थ संस्थानों के लिए रखी गई थी। लेकिन पिछले कई दशकों से इस संपत्ति को राजनीति दलो द्वारा कब्जाई गई, रिश्वतखोरी और सिफारिशों की भेंट चढ़ गई और आम मुस्लिम नागरिकों को कोई वास्तविक लाभ नही मिल सका। उन्होने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर स्थापित कोई भी व्यवस्था अगर पारदर्शी नही है तो वे केवल गिने चुने लोगों की ही सेवा करती है। सांसद ने कहा कि वक्फ अधिनियम में केंद्र सरकार ने कुछ संशोधन किए हैं। जिसका सीधा लाभ मुस्लिम समुदाए को होगा। सांसद ने कहा कि अब सभी वक्फ संपत्तियों का रिकार्ड डिजीटल पोर्टल पर डाला जाएगा। जमीनों की जीआईसी मैपिंग अनिवार्य होगी। जिससे फर्जीवाड़ा और दोहरी रजिस्टरी रोकी जा सकेगी। वक्फ बोर्ड में नियुक्तियां अब सिर्फ सिफारिश या फिर राजनीतिक प्रभाव से नही होगी। सांसद ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यों की योग्यता, अनुभव और सामाजिक योगदान को प्राथमिक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इन संपत्तियों का मुस्लिम समुदाए के हित मे सार्वजनिक उपयोग बढ़ाने का काम करेगी। जिससे गरीब मुस्लिम लोगों को इसका सीधा लाभ होगा। 

 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अकलीम अहमद, रमाकांत मिश्र, अनिल गुप्ता, दोदराम कुशवाहा, पवन सिंह, उपेंद्र पाल सिंह, विनय शर्मा, अरूण यादव उर्फ चैनू, छोटे लाल लोधी, समेत समस्त मंडल अध्यक्ष और मुस्लिम समुदाए के लोग मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)