होम भाजपा सांसद अरुण सागर की शिकायत पर डाकघरों के सुधरे हालात

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 4, 2025 10:33 AM

भाजपा सांसद अरुण सागर की शिकायत पर डाकघरों के सुधरे हालात

पुराने फर्नीचर हटाकर नये लगवाएं गए, पेयजल की व्यवस्था भी की गई

भाजपा सांसद अरुण सागर की शिकायत पर डाकघरों के सुधरे हालात

शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण सागर ने डाक विभाग के दफ्तरों की तमाम समस्याओं को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी की बैठक में रखा था और जल्द से जल्द उसका समाधान कराने के निर्देश दिए थे। सांसद को लगातार शिकायत मिल रही थीं कि डाकघरों में फर्नीचर की हालत खराब है, डिजीटल सेवाओं और कर्मचारियों की भी कमी है। पेयजल की भी व्यवस्था ठीक नही है। सांसद द्वारा समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तो डाक विभाग की प्रमुख सचिव वंदिता कौन ने इसका संज्ञान लेते हुए तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। इसके बाद समस्याओं को दूर करने का कार्य शुरू कर उसका निस्तारण करा दिया गया। डाक विभाग के परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के साथ सांसद के आवास पर पहुंचकर उनको समस्याओं का समाधान करा देने की जानकारी दी। 

 

सांसद अरुण सागर ने बताया कि आज डिजिटल का जमाना है। डिजिटल के माध्यम से अब दफ्तरों और तमाम अन्य कार्य किए जा रहे हैं। ये देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। डिजीटल से किए गए कार्यो में पारदर्शिता रहती है। कई बार शिकायते मिली कि डाक विभाग के दफ्तरों में डिजिटल सेवाओं की कमी है। संपर्क और वहां पर आने वाले लोगों को सूचनाए भी बामुश्किल मिल पाती हैं। उन्होंने शिकायत मिलने के बाद निरीक्षण किया तो भवनो में तमाम बुनियादी सुविधाओं की कमी मिली। जैसे कर्मचारियों की कमी होना, डाक विभाग के दफ्तरों में फर्नीचर तक टूटे मिले। यहां तक कि वहां आने वाले ग्राहकों के लिए पीने का पानी तक की व्यवस्था नही हो पा रही थी। उसके बाद उन्होंने इस मुद्दे को बैठक में उठाया था। उन्होंने डाक विभाग की प्रमुख सचिव का आभार जताया है ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की जनता से जुड़ी समस्याओं को सबसे पहले कार्य किया जाता है। जिससे देश की जनता को कहीं पर कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े और समय पर उनके कार्य पूरे किए सके। उन्होंने कहा कि अब डाक दफ्तरों में पेयजल की व्यवस्था कर दी गई है। फर्नीचर्स भी ठीक कराया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान कराने के लिए वह कार्य करते रहेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)