होम सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गंगा एक्स्प्रेस-वे पर हवाई पट्टी का किया निरीक्षण,सांसद अरुण सागर ने किया स्वागत,कहा इससे प्रदेश को मिलेगी नई गति
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गंगा एक्स्प्रेस-वे पर हवाई पट्टी का किया निरीक्षण,सांसद अरुण सागर ने किया स्वागत,कहा इससे प्रदेश को मिलेगी नई गति
शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी का सीएम योगी ने निरीक्षण किया है। भाजपा सांसद अरुण सागर ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत तमाम पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ उनका स्वागत किया। हैलीकॉप्टर से उतरते ही सीएम ने सांसद से शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र के बारे में हाल चाल पूछा। कुछ देर विकास के मुद्दों को लेकर चर्चा भी हुई। प्रदेश में विकास की गंगा बहाने और गंगा एक्सप्रेस-वे के साथ हवाई पट्टी बनवाने पर सांसद ने सीएम का आभार जताया।
सांसद ने बताया कि 594 किलोमीटर लंबे पूरे गंगा एक्सप्रेस-वे को नवंबर तक कंप्लीट करना है। जिन संस्थाओं के साथ कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के साथ एग्रीमेंट है। उन्हे इस कार्य को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इन्ही कार्यों के क्वालिटी की जांच करने इसका निरीक्षण करने के लिए सीएम योगी शाहजहांपुर आए हैं। शाहजहांपुर में साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बन रही है। जिस पर किसी समय इमर्जेंसी के दौरान यहां पर फाइटर विमान हो या किसी जहाज को लैंड करने की सुविधा इस एक्सप्रेस-वे पर उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद होते हुए आगरा मथुरा, एक्सप्रेस-वे को बुंदेलखंड से जोड़ने के लिए एक लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे पर आधा दर्जन स्थानो पर इंडस्ट्रियल कारीडोर विकसित करने की कार्यवाही और औद्योगिक विकास की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिससे गंगा एक्सप्रेस-वे नाम लोगों को याद हो सके और रोजगार के लिए स्थानीय नौजवानो के लिए सुविधा उपलब्ध करा सके। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर ये किसी भी देश की विकशित होने की आधारभूत शर्त होती है। इंफ्रास्ट्रक्चर उस देश की रील की हड्डी होती है। जितना अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर होगा उतना विकसित होने की संभावना उसके पास होगी।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले दस वर्ष में देश में प्रत्येक क्षेत्र मे इंफ्रास्ट्रक्चर हो, रेल हो, एयर कनेक्टिविटी का हो, इन सभी में बेहतरीन प्रगति की है। गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास भी 2021 में प्रधान मंत्री के कर कमलों से शुभारंभ कराया था। उसका कार्यक्रम का आयोजन भी शाहजहांपुर में आयोजित किया था। मेरा मानना है कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा होने के उपरांत इस एक्सप्रेस-वे को नई गति के साथ उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में प्रगति में मदद मिलेगी। क्योंकि गंगा एक्सप्रेस-वे प्रयागराज और मेरठ के बीच नही होगा बल्कि मेरठ से हरिद्वार के बीच भी जाएगा। प्रयागराज से काशी और पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ने के लिए ये सोनभद्र तक भी जाएगा। उन्होने कहा कि दो मई को शाहजहांपुर में एयरफोर्स के फाइटर विमान यहां पर लैंड करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सीएम और देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।