होम भाजपा सांसद अरुण सागर के पत्र का नितिन गडकरी ने लिया संज्ञान, जल्द बनेगा शाहजहांपुर में जलालाबाद-खुदागंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730सी पर बाइपास
भाजपा सांसद अरुण सागर के पत्र का नितिन गडकरी ने लिया संज्ञान, जल्द बनेगा शाहजहांपुर में जलालाबाद-खुदागंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730सी पर बाइपास
शाहजहांपुर | भाजपा सांसद अरुण सागर ने 24 मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जलालाबाद-खुदागंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730सी पर बाइपास बनाने की मांग की थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया था कि इस मांग को लेकर लगातार स्थानीय लोग उनके मुलाकात कर मांग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने सांसद के पत्र का संज्ञान लेते हुए संबधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द बाइपास बनने का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं सांसद ने उनका आभार जताया है। भाजपा सांसद अरुण सागर ने बताया कि डबल इंजन की सरकार में विकास के कार्य तेज गति से हो रहे हैं। गांवों से लेकर देश में बड़ी योजनाओं पर केंद्र और प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व गंभीरतापूर्वक ध्यान दे रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि देश के हर क्षेत्र में विकास हो और देश की जनता को हर हाल मे सहुलियत मिल सके। सांसद ने कहा कि मेरे द्वारा लगातार जिले के मुद्दो को संबधित विभाग के मंत्रियों के सामने उठाया जा रहा है। उनके मिलकर पत्र दिए जा रहे हैं। सरकार अपने वादो के अनुसार उन पत्रो का संज्ञान लेकर देश की जनता के लिए कार्य कर रही है। जलालाबाद-खुदागंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730सी पर बाइपास बनाने की मांग को केंद्रीय नितिन गडकरी ने गंभीरता के साथ लिया है। उन्होंने संबधित अधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी रिपोर्ट मांगी है। उम्मीद है कि बहुत जल्द बाइपास निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है । सांसद ने कहा कि इससे पहले उनके द्वारा ईएसआई अस्पताल, रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण और तमाम रेलवे से संबधित मुद्दो को उठाया गया और उसका भी संज्ञान लेकर संबन्धित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।